&format=webp&quality=medium)
Tata Steel Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Steel पर ब्रोकरेज हाउस बुलिश दिखाई दे रहा है. Q3FY25 के नतीजों के बाद ब्रोकरेज की खरीदारी की राय आ रही है. टाटा स्टील के Q3FY25 के कंसोलिडेटेड नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे. कंपनी ने राजस्व, EBITDA और अन्य वित्तीय आंकड़ों में स्थिर प्रदर्शन दिखाया है.
Tata Steel का रेवेन्यू ₹53,648 करोड़ रहा है .(YoY -3%, अनुमान: ₹52,374 करोड़)
EBITDA: ₹5,903 करोड़ (YoY -6%, अनुमान: ₹4,564 करोड़)
EBITDA मार्जिन: 11% (पिछले साल 11.3%, अनुमान: 8.7%)
शुद्ध लाभ (PAT): ₹326 करोड़ (YoY -36%, अनुमान: ₹-175 करोड़)
एडजस्टेड EBITDA प्रति टन: ₹9,263 (पिछले साल: ₹8,035)
नेट डेब्ट: ₹85,800 करोड़ (पिछले साल ₹77,550 करोड़)
Morgan Stanley ने Tata Steel पर EqualWeight की रेटिंग दी है. इसपर टारगेट प्राइस ₹160 रुपये का है. ब्रोकरेज ने कहा कि घरेलू कारोबार ने शानदार प्रदर्शन किया है. UK बिजनेस प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा और माल ढुलाई, रखरखाव और मरम्मत लागत में कमी से कंपनी को फायदा हुआ.
Jefferies ने इसपर Buy की रेटिंग के साथ ₹165 का टारगेट प्राइस रखा है, जोकि 30 प्रतिशत का अपसाइड टारगेट है.
JP Morgan ने भी Tata Steel पर Overweight की रेटिंग दी है. ₹155 का टारगेट प्राइस दिया गया है. ब्रोकरेज ने कहा कि EBITDA में बेहतर प्रदर्शन, जो अन्य खर्चों में कमी के कारण हुआ. शुद्ध ऋण (Net Debt) में कमी कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत है. भारत और अमेरिका के बिजनेस से सकारात्मक आय सरप्राइज के तौर पर आया है. औसत बिक्री मूल्य (ASP) उम्मीद से बेहतर रहा. कच्चे माल की लागत और यूरोप के कारोबार की लाभप्रदता पर मैनेजमेंट की स्पष्टता को मॉनिटर करना जरूरी है.