&format=webp&quality=medium)
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुले. हालांकि बाजार खुलने के बाद बाजार में रिकवरी भी देखने को मिली. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखते हुए मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने खरीदारी के लिए एक दमदार स्टॉक को चुना है. कंपनी ने स्मॉलकैप सेक्टर से इस शेयर को चुना है. ये शेयर शॉर्ट से लॉन्ग टर्म के लिहाज से पोर्टफोलियो में शामिल किया जा सकता है. हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इस शेयर को एक्सपर्ट की राय में खरीदा जा सकता है.
मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन की राय में Surya Roshni के शेयर को पोर्टफोलियो में शामिल किया जा सकता है. ये कंपनी आयरन और स्टील प्रोडक्ट्स सेक्टर के लिए काम करती है. इस वॉलेटाइल मार्केट में भी ये शेयर एक फीसदी से ज्यादा चढ़ा है.
ये भी पढ़ें: GROWW Q3 Results: कंपनी के मुनाफे में आई 28% गिरावट; शुरुआती गिरावट के बाद 3% उछला स्टॉक
मकर संक्रांति के मौके पर मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने सूर्या रोशनी के शेयर में खरीदारी की राय दी है. एक्सपर्ट ने बताया कि ये इस शेयर में पैसा लगाने का सही समय आ गया है क्योंकि स्टॉक में करेक्शन देखने को मिला है. मौजूदा समय में ये शेयर 270 के भाव पर ट्रेड कर रहा है. वैल्यूएशन्स के लिहाज से ये कंपनी काफी बढ़िया काम कर रही है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
Surya Roshni - Buy
ये स्टॉक 18 के पीई मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है. ये एक जीरो डेट कंपनी है. पिछले 3 साल में 18-20 फीसदी की रफ्तार से ग्रोथ दिखाई है. कंपनी के तिमाही नतीजों की बात करें तो 78 करोड़ रुपए का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन के सामने 108 करोड़ रुपए का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन दर्ज कराया है.
ये भी पढ़ें: Bharat Coking Coal IPO: 147 गुना भरे इस आईपीओ के शेयर मिले या नहीं? ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
ये कंपनी 1973 से काम कर रही है. ये कंपनी लाइटिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स समेत कई सेक्टर के लिए काम करती है. जिस हिसाब से देश में इंफ्रास्ट्रक्चर की ग्रोथ हो रही है और सरकार का भी फोकस है तो ऐसे में इसका फायदा इस शेयर को मिल सकता है. कंपनी के फंडामेंटल्स काफी सस्ते हैं.
| Category | Sep-25 | Jun-25 | Mar-25 |
|---|---|---|---|
| Promoter | 62.47 | 62.47 | 62.47 |
| Public | 37.52 | 37.51 | 37.50 |
| Others | — | — | — |
| Total | 100.00 | 100.00 | 100.00 |
इस स्टॉक की चाल की बात करें तो हफ्तेभर में इस स्टॉक में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. एक महीने में 2.52 फीसदी की तेजी दिखी है. हालांकि सालभर में इस शेयर ने 4.40 फीसदी की गिरावट दिखाई है लेकिन 5 साल की रिटर्न देखेंगे तो ये शेयर 215 फीसदी तक चढ़ा है.
ये भी पढ़ें: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए जरूरी खबर, PLI स्कीम में बदलाव, इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को मिलेगा इन्सेंटिव
| (₹ करोड़ में) | Sep-25 | Jun-25 | FY24-25 |
|---|---|---|---|
| Revenue | 1,845.01 | 1,604.41 | 7,435.22 |
| Net Profit | 74.13 | 33.60 | 348.40 |
| EPS | 3.41 | 1.54 | 16.03 |
| Cash EPS | 4.88 | 3.00 | 21.66 |
| OPM % | 7.63 | 5.14 | 8.21 |
| NPM % | 4.02 | 2.09 | 4.69 |
सूर्या रोशनी लिमिटेड एक भारती मल्टीनेशनल कंपनी है. ये कंपनी फेन, स्टील, लाइटिंग, LED, किचन एप्लांसेज और पीवीसी पाइप्स बनाती है. ये कंपनी 50 से ज्यादा देशों में अपना एक्सपोर्ट करती है और LED लाइट बनाने में देश की दिग्गज कंपनियों में से एक है.
बाजार की चाल देखें तो बुधवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान भारतीय शेयर बाजार वोलेटाइल ट्रेंड में ट्रेड करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि बाजार ने शुरुआत लाल निशान के साथ की थी लेकिन बाद में बाजार में हल्की रिकवरी भी देखने को मिली. आज सुबह निफ्टी 84 अंक टूटकर 25648 पर और सेंसेक्स 269 अंक टूटकर 83358 पर खुला. बता दें कि मंगलवार को निफ्टी 58 अंक टूटकर 25732 पर बंद हुआ था.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)