&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy.
Stock to Buy: जीएसटी रिफॉर्म्स से त्योहारी मौसम से पहले घरेलू खपत को नई तेजी मिलने की उम्मीद है. जीएसटी दरों में कटौती से गुरुवार को एफएमसीजी शेयरों (FMCG Stocks) में शानदार तेजी देखने को मिली. स्मॉलकैप कंपनी Mrs. Bectors Food Specialities का शेयर गुरुवार (4 अगस्त) को 8% से ज्यादा चढ़ गया. ब्रोकरेज फर्म एसबीआई सिक्योरिटीज (SBI Securities) ने इस स्टॉक पर खरीद की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, मजबूत कंजम्पशन ट्रेंड और एक्सपैंशन प्लान के चलते आगे ग्रोथ की पूरी संभावना है.
Mrs. Bectors Food Specialities की स्थापना 1995 में Quaker Cremica Foods Pvt. Ltd. के रूप में हुई थी. कंपनी Mrs. Bector’s Cremica और Mrs. Bector’s English Oven नाम से बिस्किट और बेकरी प्रोडक्ट्स बनाती है और मार्केटिंग करती है. यह कंपनी Oreo और Chocobakes जैसे इंटरनेशनल ब्रांड्स के लिए भी मैन्युफैक्चरिंग करती है. इसके मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में स्थित हैं.
1. उत्तरी भारत में मजबूत पकड़ और ब्रांड वैल्यू-
ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, MBFSL का Cremica ब्रांड पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे राज्यों में प्रीमियम और मिड-प्रीमियम सेगमेंट में टॉप-2 में शामिल है. कंपनी उत्तर भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति का फायदा उठाकर भारत के अन्य क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहती है. कंपनी का नेटवर्क-
2. मजबूत मल्टी-चैनल डिस्ट्रीब्यूश नेटवर्क-
कंपनी की उपस्थिति 24 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में है. मार्च 2025 तक, कंपनी के 12 डिपो, 10,168+ सीपीओ (Cremica प्रेफर्ड आउटलेट्स), 2,056 डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं जो 75 देशों में 3.17 लाख एक्सक्लूसिव और लगभग 7.76 लाख कुल खुदरा विक्रेताओं को सेवाएं प्रदान करते हैं. कंपनी के उत्पाद संस्थानों, CSD, मॉडर्न ट्रेड, QSR चैन, होटल और सुपरमार्केट में भी मिलते हैं
3. विस्तार की योजनाएं-
4. GST रेट में कटौती का फायदा-
3 सितंबर 2025 को, जीएसटी काउंसिल (GST Council) ने जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाया जो 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होंगी. जीएसटी रिफॉर्म्स के तहत, मक्खन, तेल, गाढ़ा दूध, मेवे आदि जैसे प्रमुख कच्चे माल पर जीएसटी की दर 12% से घटाकर 5% कर दी गई है. इससे कंपनी की इनपुट लागत कम होने की संभावना है.
पिज्जा ब्रेड पर जीएसटी को पहले के 5% से एग्जम्ट कर दिया गया है, जिससे कंपनी की बेकरी की बिक्री में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.
5. वैल्यूएशन और ग्रोथ आउटलुक-
वर्तमान प्राइस ₹1,419 पर कंपनी का FY26/FY27 के लिए PE रेशियो 25.7x/41.3x है, जो इस सेक्टर में उचित माना जाता है. मजबूत कंजम्पशन ट्रेंड और एक्सपैंशन प्लान के चलते आगे ग्रोथ की पूरी संभावना है.
FMCG स्टॉक लास्ट सेशन में ₹1,490 पर बंद हुआ. टारगेट प्राइस ₹1,632 दिया गया है. कंपनी के शेयर में अगले 12 महीनों में 10% तक का रिटर्न देखने को मिल सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
