&format=webp&quality=medium)
LG Electronics India Share Price: घरेलू उपकरण और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की दिग्गज कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड (LGEINDIA) अपनी मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, आफ्टर-सेल्स सर्विसेज और डाइवर्स प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के दम पर भारतीय बाजार में अपना दबदबा बनाए हुए है. मजबूत ब्रांड वैल्यू और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में लीडरशिप को देखते हुए ब्रोकिंग फर्म SBI सिक्योरिटीज ने LG Electronics India को 'पिक ऑफ द विक' चुना है. स्टॉक पर खरीद की सलाह दी है और अगले 12 महीनों के लिए 14% अपसाइड का टारगेट दिया है.
सभी कैटेगरी में मार्केट लीडर
ब्रोकरेज के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई ग्रुप LG Electronics Inc की इस सहायक कंपनी ने लगातार 4 वर्षों तक CY22, CY23, CY24 और 1HCY25 लगभग सभी प्रमुख श्रेणियों में नंबर-1 स्थान बनाए रखा है. कंपनी भारत में सबसे बड़े वितरण नेटवर्क और मजबूत आफ्टर-सेल्स सर्विस के दम पर न सिर्फ प्रीमियम स्पेस बल्कि मास मार्केट में भी अपनी पकड़ बनाए हुए है.
हर सेगमेंट में LG का दबदबा
ऑफलाइन चैनल्स में वैल्यू आधारित मार्केट शेयर के अनुसार LG Electronics India कई प्रमुख श्रेणियों में सबसे आगे है-
लगातार बढ़ती इस लीडरशिप का मुख्य कारण कंपनी की उत्पाद गुणवत्ता, ब्रांड विश्वसनीयता और देशभर में मौजूद विशाल सर्विस नेटवर्क माना जाता है.
LG Electronics India देश में घरेलू उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए सबसे बड़ी इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं में से एक का संचालन करती है.कंपनी के विनिर्माण केंद्र पुणे और नोएडा में स्थित हैं. इन इकाइयों की कुल स्थापित क्षमता 1.45 करोड़ उत्पाद है. ये इकाइयां अत्यधिक लचीली हैं और ये उच्च स्तर की ऑटोमेशन तकनीक का उपयोग करती हैं, जो कंपनी को बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार के उत्पादों का कुशलतापूर्वक उत्पादन करने में सक्षम बनाती है.
कंपनी ने Sri City फैसिलिटी के लिए कुल 5,000 करोड़ रुपए के निवेश का प्लान बनाया है, जिसे अगले 4 से 5 वर्षों में धीरे-धीरे शुरू किया जाएगा, और इसकी फंडिंग अंदरूनी सोर्स से होगी. यह प्लांट (दक्षिण भारत में है) कंपनी को लॉजिस्टिक्स कॉस्ट को ऑप्टिमाइज़ करने और सप्लाई चेन लीड टाइम को कम करने में मदद करेगा, क्योंकि कंपनी का लगभग 40% बिज़नेस दक्षिण भारत से आता है.
पहली प्रोडक्ट लाइन (रूम एयर कंडीशनर) अक्तूबर 26 तक चालू होने वाली है, इसके बाद AC कंप्रेसर लाइन 4QFY27 में, और उसके बाद वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर लाइनें शुरू होंगी. आगे चलकर, उम्मीद है कि FY29 तक यह पूरी तरह से चालू होने पर इसकी कैपेसिटी दोगुनी हो जाएगी.
LG India केवल घरेलू उपयोग के उत्पाद ही नहीं बनाती, बल्कि B2B क्षेत्र में भी सक्रिय है:
इस डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो के कारण कंपनी का राजस्व कई क्षेत्रों से आता है, जो इसे मार्केट उतार-चढ़ाव से सुरक्षित बनाए रखता है.
ब्रोकरेज के मुताबिक, GST रेट में बदलाव और त्योहारों की मांग से उम्मीद है कि कंज्यूमर सेंटिमेंट अच्छा होगा और 1HFY26 में देखी गई कम मांग के बाद रिकवरी होगी. इसके अलावा, LG Essential लाइनअप का नया इंट्रोडक्शन शुरुआती ट्रेंड पकड़ रहा है, जिससे कंपनी उन रीजनल मार्केट में एंट्री कर पा रही है जहां अभी तक इसकी पहुंच नहीं है.
एसबीआई सिक्योरिटीज ने LG Electronics India के मजबूत ब्रांड वैल्यू, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में दशकभर की लीडरशिप, इन-हाउस उत्पादन क्षमता, व्यापक डिस्ट्रीब्यूशन और आफ्टर-सेल्स नेटवर्क, लगातार बढ़ती प्रीमियम प्रोडक्ट डिमांड को देखते पर स्टॉक पर BUY की सिफारिश की है. स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 1,886 रुपए तय किय है, जो करंट प्राइस 1659.40 रुपए से 14% ज्यादा है. ब्रोकरेज के अनुसार भारतीय उपभोक्ता बाजार में बढ़ते अपग्रेड ट्रेंड और प्रीमियमाइजेशन की लहर LG के लिए बड़े अवसर पैदा कर रही है.
IPO लिस्टिंग के बाद LG Electronics India ने पहला तिमाही नतीजा पेश किया. Q2 के मुनाफे में 27% की तगड़ी गिरावट आई. कंपनी का नेट प्रॉफिट गिरकर ₹389 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹536 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था. कंपनी का रेवेन्यू यानी आय इस तिमाही में लगभग स्थिर रहा. Q2FY26 राजस्व ₹6,174 करोड़ रहा.कंपनी ने EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी गिरावट दर्ज की है. वहीं, EBITDA मार्जिन 12.4% से गिरकर 8.9% पर आ गया.
कंपनी के कुल खर्च इस तिमाही में बढ़कर ₹5,729 करोड़ पहुंच गए, जो पिछले साल की तुलना में 3% ज्यादा हैं. इनमें मुख्य रूप से रॉ मैटेरियल कॉस्ट, लॉजिस्टिक्स कॉस्ट, ओवरहेड एक्सपेंसेज और जैसे खर्च शामिल हैं. जिससे ऑपरेटिंग लेवल पर मार्जिन और मुनाफे दोनों में गिरावट आई.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
