&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy: भारतीय शेयर बाजार में फिर उछाल दिखा है और सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स में तेजी का फायदा रिटेल इन्वेस्टर को भी मिल सकता है. शेयर बाजार से कमाई करनी है तो एक्सपर्ट या ब्रोकरेज रिपोर्ट की मदद ले सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन (Sandeep Jain) ने खरीदारी के लिए एक दमदार शेयर को चुना है. कंपनी का नाम Saregama India Ltd है. इस शेयर में निवेशक शॉर्ट से लॉन्ग टर्म के लिहाज से दांव लगा सकते हैं.
Saregama India Ltd - Buy
एक्सपर्ट ने बताया कि अभी मिडकैप स्टॉक्स के लिए माहौल बेहतर नहीं है, लेकिन 450 रुपए तक के प्राइस के लिए इंवेस्टर को धीरे-धीरे बाइंग करनी चाहिए. इसमें दो दिन से तेजी भी देखी जा रही है, जो इसके बेहतर फ्यूचर की ओर ईशारा कर रही है. एक्सपर्ट ने कहा कि इस कंपनी की क्रेडिट रेटिंग भी अच्छी रही है. वह कहते हैं कि कंपनी अपने सेक्टर की मार्केट लीडर है.
ये स्टॉक 49 के पीई रेश्यो पर ट्रेड करता है. जीरो डेट कंपनी है. ROE 12 फीसदी है. सितंबर 2023 में कंपनी ने 186 करोड़ रुपए का मुनाफा पेश किया था, जो 2024 में बढ़कर 254 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. कंपनी में प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग्स 59 फीसदी है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)