1100% से अधिक की कमाई करा चुके इस स्टॉक में खरीदारी की राय, 1130 रुपया है नया टारगेट

अगर आपको इस शेयर बाजार से कमाई करनी है तो एक्सपर्ट या ब्रोकरेज रिपोर्ट की मदद ले सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने खरीदारी के लिए एक दमदार शेयर को चुना है. इस शेयर में निवेशक शॉर्ट से लॉन्ग टर्म के लिहाज से दांव लगा सकते हैं.
1100% से अधिक की कमाई करा चुके इस स्टॉक में खरीदारी की राय, 1130 रुपया है नया टारगेट

Stock to Buy: भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उछाल दिखा, लेकिन थोड़ी ही देर में बाजार लाल निशान में कारोबार करने लगा. अगर आपको इस शेयर बाजार से कमाई करनी है तो एक्सपर्ट या ब्रोकरेज रिपोर्ट की मदद ले सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन (Sandeep Jain) ने खरीदारी के लिए एक दमदार शेयर को चुना है. इस शेयर में निवेशक शॉर्ट से लॉन्ग टर्म के लिहाज से दांव लगा सकते हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में ये शेयर निवेशकों को बंपर रिटर्न दिला सकता है.

एक्सपर्ट इस शेयर पर हुए बुलिश

मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने खरीदारी के लिए Ramkrishna Forgings Ltd को चुना है. एक्सपर्ट का कहना है कि इस शेयर में निवेशक दांव लगा सकते हैं. इसके लिए एक्सपर्ट ने निवेशकों को एक टारगेट प्राइस भी दिया है. एक्सपर्ट ने कहा कि वो इस शेयर को चौथी बार खरीदारी के लिए चुन रहे हैं और हर बार शेयर ने टारगेट प्राइस को अचीव किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Ramkrishna Forgings Ltd - Buy

CMP - 966
Target Price - 1130
Duration - 3-6 महीने

एक्सपर्ट ने कहा कि इस शेयर ने 1,064 रुपए का हाई बनाया हुआ है और अब इस शेयर में थोड़ा करेक्शन देखने को मिल रहा है. एक्सपर्ट के मुताबिक, इस शेयर में अभी पैसा लगाने का सही समय है. एक्सपर्ट ने कहा कि इस कंपनी की क्रेडिट रेटिंग भी अच्छी रही है. कंपनी पिछले 2 क्वार्टर से 100 करोड़ से अधिक की प्रॉफिट बना रही है. इसके रिजल्ट काफी बढ़ियां है. आगे इसके ऑर्डर बुक भी काफी बढ़ियां होने जा रही है.

कंपनी ऑटोमोबाइल और रेलवे के लिए कोच वगैरह का निर्माण करती है. अभी रेलवे सेक्टर में जरूर थोड़ी सी सूस्ती देखी जा रही है, लेकिन कंपनी को रेलवे के बढ़ते बजट के साथ काम भी मिल सकते हैं. इससे कंपनी के प्रॉफिट में इजाफा की स्पीड बरकरार रह सकती है.

कैसे हैं कंपनी के फंडामेंटल्स?

ये स्टॉक 37 के पीई रेश्यो पर ट्रेड कर रहा है. जीरो डेट कंपनी है. ROE 12 फीसदी है. कंपनी डिविडेंड भी देती है. दिसंबर 2024 में कंपनी ने 99 करोड़ रुपए का मुनाफा पेश किया है. कंपनी में प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग्स 43 फीसदी है. वहीं इसमें FII ने 24 फीसदी हिस्सा खरीद रखा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6