&format=webp&quality=medium)
Stock To Buy: शेयर बाजार में आज एक शेयर ने निवेशकों को चौंका दिया. ₹43 के भाव पर कारोबार कर रहे इस शेयर में एक ही दिन में 5% से ज्यादा की तेजी आ गई. एक्सपर्ट्स की नजर में अब यह मुनाफे का जबरदस्त मौका बन चुका है. हम बात कर रहे हैं PTC India Financial Services Ltd की, जिसे लेकर बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है.
शेयर बाजार के जानकार और निवेश सलाहकार संदीप जैन ने इस स्टॉक को खरीदने की सिफारिश की है. उनका मानना है कि आने वाले समय में यह शेयर निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकता है और इसका टारगेट ₹55 रखा गया है. मौजूदा भाव ₹43.16 पर है और शुक्रवार को इसने करीब 5.53% की तेजी दिखाई, जिससे यह स्टॉक चर्चा में आ गया है.
PTC India Financial Services Ltd एक इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी है, जो ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों को वित्तीय सेवाएं देती है. यह कंपनी खासकर पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, फ्यूल इंफ्रास्ट्रक्चर, ई-मोबिलिटी और सस्टेनेबल प्रोजेक्ट्स जैसे क्षेत्रों में इक्विटी निवेश या लोन के माध्यम से मदद करती है.
कंपनी लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म लोन देती है, साथ ही ब्रिज फाइनेंसिंग भी उपलब्ध कराती है. यह मेज़ानाइन फाइनेंस, लास्ट माइल फाइनेंस, इक्विटी फाइनेंसिंग और स्ट्रक्चर्ड लोन जैसी विशेष सेवाएं भी देती है, जो बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए पूंजी उपलब्ध कराती हैं. PTC India Financial Services कॉरपोरेट्स को फाइनेंशियल स्ट्रक्चरिंग और फंड रेजिंग में सलाह देती है. यह उन्हें उनके प्रोजेक्ट्स के लिए उचित फाइनेंसिंग मॉडल तैयार करने में मदद करती है. कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए तकनीकी और वित्तीय सलाह भी देती है ताकि प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन कुशलता से हो सके.
ऊर्जा और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में भारत सरकार की लगातार बढ़ती सक्रियता और निवेश ने इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए संभावनाएं बढ़ा दी हैं. PTC India Financial Services जैसी कंपनियों को इससे प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है. इसके अलावा, कंपनी का बिजनेस मॉडल स्थिर और ग्रोथ-ओरिएंटेड है. यही कारण है कि बाजार विश्लेषकों को इसमें लंबी अवधि के लिए बेहतर मुनाफे की उम्मीद है.