देश की तीसरी सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के शेयर में बन रहा कमाई का मौका, 34% रिटर्न के लिए BUY की सलाह

Stock to Buy: ब्रोकरेज निर्मल बंग (Nirmal Bang) ने मजबूत फंडामेंटल वाले पीएसयू स्टॉक (PSU Stock) पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस पर BUY की रेटिंग दी है. 
देश की तीसरी सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के शेयर में बन रहा कमाई का मौका, 34% रिटर्न के लिए BUY की सलाह

Stock to Buy: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB Housing Finance) भारत की तीसरी सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है, जो अलग-अलग प्रकार के होम लोन (Home Loan) और फाइनेंशियल प्रोडक्स्ट प्रदान करती है. FY25 की मार्च तिमाही में हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का रिजल्ट बेहतर रहा है. Q4 मुनाफा 28 फीसदी बढ़ा है जबकि NII 20 फीसदी बढ़ी है. ब्रोकरेज निर्मल बंग (Nirmal Bang) ने मजबूत फंडामेंटल वाले पीएसयू स्टॉक (PSU Stock) पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस पर BUY की रेटिंग दी है.

PNB Housing Finance

ब्रोकरेज निर्मल बंग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि PNB Housing Finance रिटेल और कॉर्पोरेट दोनों क्षेत्रों में काम करती है, लेकिन मुख्य रूप से रिटेल पर फोकस है, जो अब इसके कुल बिजेनस का 98.7% हिस्सा बनाता है. कुल रिटेल लोन एसेट्स ₹74,802 करोड़ है, जिसे तीन कैटेगरी में बांटा किया गया है- प्राइम लोन (औसत टिकट साइज: ₹35 लाख): ₹55,607 करोड़, इमर्जिंग मार्केट्स (औसत टिकट साइज: ₹25 लाख): ₹14,125 करोड़ और अफोर्डेबल हाउसिंग (औसत टिकट साइज: ₹15 लाख): ₹5,070 करोड़. मैनेजमेंट अगले 2 वर्षों में अपने रिटेल लोन पोर्टफोलियो को 22% से 25% की CAGR से बढ़ाने को लेकर आशावादी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 3.75% रहा, और मैनेजमेंट का लक्ष्य इसे वित्त वर्ष 2027 तक 4% तक बढ़ाने का है, जो प्रोडक्ट मिक्स में रणनीतिक बदलाव के माध्यम से समर्थित होगा. इसके अलावा, वित्त वर्ष 2025 में रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) 2.55% दर्ज किया गया और कंपनी की योजना है कि इस स्तर को वित्त वर्ष 2027 तक बनाए रखा जाए.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

PNB Housing Finance Share Price Target

ब्रोकरेज को ऑपरेशनल एक्सपेंस में संभावित सुधार, मार्जिन में बढ़ोतरी और स्टेबल ROA/ROE (क्रमशः 2.5% / 12.9%) के आधार पर खरीदारी की सिफारिश की है. पीएनबी हाउसिंग का वैल्यूएशन 1.7x प्राइस-टू-बुक वैल्यू (P/BV) अनुपात है. निर्मल बंग ने अपनी रिपोर्ट में पीएसयू स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 1,397 रुपये प्रति शेयर दिया है. करंट प्राइस 1,044.60 रुपये प्रति शेयर है. इस भाव से शेयर में आगे 34% का अपसाइड दिख सकता है.

pnb housing

PNB Housing Finance Share Price

इस स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 1,201.45 रुपये का है जो इसने 13 सितंबर 2024 को बनाया था. 52 वीक लो 615.65 रुपये है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो 3 महीने में यह 37 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है. जबकि इस साल इसमें 17 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. पिछले एक साल में शेयर ने 40 फीसदी, 2 साल में 116 फीसदी और 3 साल में 276 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6