&format=webp&quality=medium)
The Leela को दुनिया के अग्रणी लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स में गिना जाता है.
Stock to Buy: लगातार 3 हफ्ते की गिरावट के बाद बेंचमार्क इंडेक्स इस हफ्ते में मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. निफ्टी 0.3% और सेंसेक्स 0.1% बढ़ा. अगले हफ्ते ट्रेडिंग वॉल्यूम कम रहने की उम्मीद है क्योंकि साल के आखिर की छुट्टियों के मौसम में FIIs अपनी एक्टिविटी कम कर देते हैं. नए साल के मौके पर लग्जरी होटल्स की मांग को देखते हुए ब्रोकरेज SBI सिक्योरिटीज ने लग्जरी होटल ब्रांड Leela Palaces Hotels & Resorts को 'पिक ऑफ द वीक' चुना है. इसमें 12 महीने के नजरिए से निवेश की सलाह दी है. करंट प्राइस से स्टॉक में आगे 13% तक अपसाइड दिख सकता है.
Leela Palaces Hotels & Resorts भारत की प्रमुख प्योर-प्ले लग्जरी होटल ब्रांड कंपनी है, जो 'The Leela' नाम से देशभर में लग्जरी होटल और रिसॉर्ट्स का ऑपरेशन और मैनेज करती है. यह भारत की सबसे बड़ी लग्जरी हॉस्पिटैलिटी कंपनियों में शुमार है. कंपनी के पोर्टफोलियो में इस समय 13 ऑपरेशनल होटल्स में कुल 3,544 कमरे शामिल हैं, जो The Leela Palaces, The Leela Hotels और The Leela Resorts ब्रांड के तहत संचालित होते हैं.
ये भी पढ़ें- दिग्गज मेटल कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट, 52 वीक हाई पर शेयर, इस साल अब तक 35% से ज्यादा चढ़ा
मजबूत होटल पाइपलाइन
दुबई में बड़ा इंटरनेशनल विस्तार
Leela ब्रांड अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार कर रहा है. कंपनी के बोर्ड ने दुबई के प्रतिष्ठित Palm Jumeirah में एक लग्जरी बीचफ्रंट रिसॉर्ट में 25% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है. यह सौदा $49 मिलियन में होगा, जबकि शेष 75% हिस्सेदारी ब्रुकफील्ड खरीदेगी.
LIVE TV यहां देखें
इस प्रोजेक्ट की खास बातें-
ब्रांडेड रेजिडेंसेज की बिक्री से 2-3 साल में इक्विटी रिकवरी की उम्मीद है. FY28 से सालाना ₹55-65 करोड़ मैनेजमेंट फीस मिलने का अनुमान है.
IPO के बाद बैलेंस शीट और मजबूत
IPO के बाद कंपनी की वित्तीय स्थिति काफी सुधरी है. कंपनी का Net Debt/EBITDA रेश्यो अब मात्र 0.5x रह गया है, जो भविष्य के विस्तार के लिए वित्तीय लचीलापन देता है. रणनीतिक रिफाइनेंसिंग के जरिए कर्ज की लागत 9.1% से घटकर 8.4% पर आ गई है.
लग्जरी सेगमेंट में दबदबा
FY25 में, कंपनी का RevPAR (Revenue Per Available Room) भारत के समग्र लग्जरी होटल सेगमेंट के औसत से 1.4 गुना ज्यादा रहा. यह Leela की प्रीमियम पोजिशनिंग और ब्रांड स्ट्रेंथ को दर्शाता है.

ब्रोकरेज ने Leela Palaces Hotels & Resorts पर BUY रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 490 रुपए प्रति शेयर दिया है. करंट प्राइस 434.45 रुपए है. यानी इसमें आगे 13% अपसाइड की संभावना है. स्टॉक का 52 वीक हाई 475 रुपए और लो 381.05 रुपए है. होटल कंपनी का मार्केट कैप 14,508.80 करोड़ रुपए है.
1. एसबीआई सिक्योरिटीज ने किस होटल पर खरीद की सलाह दी है?
ब्रोकरेज ने Leela Palaces Hotels & Resorts पर खरीद की सलाह दी है.
2. टारगेट प्राइस कितना दिया है?
टारगेट प्राइस 490 रुपए तय किया है.
3. Leela Palaces Hotels & Resorts किस तरह की कंपनी है?
यह एक प्योर-प्ले लग्जरी हॉस्पिटैलिटी कंपनी है.
4. कंपनी के पास फिलहाल कितने होटल और कमरे हैं?
13 ऑपरेशनल होटल्स और 3,544 कमरे.
5. IPO के बाद कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति कैसी है?
कंपनी का Net Debt/EBITDA अनुपात अब मात्र 0.5x रह गया है.
