सिर्फ Nippon का Mutual Fund ही नहीं.. उसके शेयर में लगाया पैसा, तब भी पीट देंगे मुनाफा, ब्रोकरेज ने दी है BUY की रेटिंग

Stock to Buy Nippon AMC: Nomura को Nippon AMC में ग्रोथ की संभावना दिख रही है. खासकर Passive और Liquid AUM में बढ़त इसकी ताकत बन रही है. वहीं CLSA थोड़ा सतर्क जरूर है, पर उन्होंने भी टारगेट ऊपर किया है. निवेशकों को इस स्टॉक में स्थिर और लाभदायक अवसर मिल सकते हैं.
सिर्फ Nippon का Mutual Fund ही नहीं.. उसके शेयर में लगाया पैसा, तब भी पीट देंगे मुनाफा, ब्रोकरेज ने दी है BUY की रेटिंग

Stock to Buy Nippon AMC Nippon Life India Asset Management कंपनी का प्रदर्शन निवेशकों का ध्यान खींच रहा है. सिर्फ इसके म्यूचुअल फंड स्कीम ही नहीं, बल्कि इसके स्टॉक में निवेश भी अच्छा रिटर्न देने की संभावना दिखा रहा है. Nomura जैसी ब्रोकरेज फर्म ने इसमें Buy की रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस बढ़ाया है, जबकि CLSA ने रेटिंग डाउनग्रेड करते हुए भी टारगेट ऊपर किया है.

इतने रुपए का मिला टारगेट

ब्रोकरेज फर्म Nomura ने Nippon AMC पर Buy की रेटिंग को बनाए रखा है और टारगेट प्राइस 880 रुपए तय किया है, जो वर्तमान भाव 817 रुपए से करीब 8 फीसदी ऊपर है. आज इसमें एक फीसदी की तेजी भी आई है. रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने पहली तिमाही में अनुमान के अनुरूप 380 करोड़ रुपए का ऑपरेटिंग प्रॉफिट दर्ज किया है. हालांकि रेवेन्यू में थोड़ा अंतर रहा, लेकिन ऑपरेटिंग खर्च कम होने से यह संतुलित रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेज?

Nomura ने बताया कि कंपनी की औसत तिमाही AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) में अच्छी ग्रोथ दिखी है. Passive और Liquid फंड्स ने इस वृद्धि में अहम भूमिका निभाई. Equity और Debt AUM में क्रमशः 8.5% और 8.8% की तिमाही दर तिमाही बढ़त दर्ज हुई है, जो निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है. इसके साथ ही 90% डिविडेंड पेआउट पॉलिसी से कंपनी की वित्तीय स्थिरता और रिटर्न की संभावनाएं मजबूत होती हैं.

CLSA की राय में बदलाव

दूसरी ओर CLSA ने Nippon AMC की रेटिंग को Accumulate से घटाकर Hold कर दिया है. हालांकि, CLSA ने भी टारगेट प्राइस को 700 से बढ़ाकर 780 रुपए कर दिया है. यानी वे मौजूदा भाव पर बड़े अपसाइड की संभावना नहीं देख रहे हैं, लेकिन कंपनी की बुनियादी स्थिति को लेकर उनका नजरिया अब भी सकारात्मक है.

Nippon AMC देश की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है. खासकर पैसिव फंड्स में इसका मार्केट शेयर बढ़ता जा रहा है. हाल ही में आई तिमाही नतीजे इस बात को पुष्ट करते हैं कि कंपनी ऑपरेटिंग लेवल पर स्थिरता बनाए हुए है. मजबूत डिविडेंड नीति और बढ़ती AUM इसे दीर्घकालिक निवेश के लिए आकर्षक बनाती है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)