27% की तेजी दिखा सकता है यह Stock, ब्रोकरेज ने अपग्रेड की रेटिंग

Stock to Buy: ब्रोकरेज ने कंपनी के बेहतर ग्रोथ अनुमान और प्रॉफिटेबिलिटी को देखते हुए स्टॉक पर 'BUY' रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा स्तरों से स्टॉक में करीब 27% से ज्यादा अपसाइड देखने को मिल सकता है.
27% की तेजी दिखा सकता है यह Stock, ब्रोकरेज ने अपग्रेड की रेटिंग

Stock to Buy.

Swiggy Stock to Buy: ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी (Swiggy) को लेकर ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने अपना आउटलुक और ज्यादा पॉजिटिव कर दिया है. कंपनी के बेहतर ग्रोथ अनुमान और प्रॉफिटेबिलिटी को देखते हुए स्टॉक पर 'BUY' रेटिंग दी गई है. ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा स्तरों से स्टॉक में करीब 27% से ज्यादा बढ़त देखने को मिल सकती है.

क्यों खरीदें ये शेयर?

फूड डिलीवरी सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ

ब्रोकरेज हाउस ने फूड डिलीवरी बिजनेस की ग्रोथ के अनुमान को FY26-27 के लिए 21-23% तक बढ़ा दिया है, जो पहले 19-20% था. कंपनी की टॉपलाइन रिकवरी उम्मीद से तेज दिख रही है.

बेहतर डिमांड और प्रॉफिटेबिलिटी को देखते हुए फूड डिलीवरी बिजनेस का वैल्यूएशन FY27E एडजस्टेड EBITDA पर 35x किया गया है, जबकि पहले यह 27x था.

क्विक कॉमर्स में सुधार

स्विगी के क्विक कॉमर्स (QC) बिजनेस Instamart के लिए भी आउटलुक बेहतर दिख रहा है. मार्केट में प्रतिस्पर्धा पहले की तुलना में कम हो रही है. डार्क स्टोर विस्तार (Dark Store Expansion) की रफ्तार धीमी पड़ रही है.

कस्टमर एक्विजिशन कॉस्ट लगातार घट रही है. इन कारणों से Instamart का ब्रेक-ईवन पॉइंट पहले की अपेक्षा तेज़ी से हासिल होने की संभावना है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि आने वाले कुछ क्वार्टरों में QC का कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन मजबूत रिकवरी दिखाएगा.

Swiggy Share Price Target

कंपनी के दोनों प्रमुख बिजनेस वर्टिकल्स- फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स में सुधार को देखते हुए ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस को ₹560 कर दिया है और रेटिंग को BUY में अपग्रेड किया है. लास्ट सेशन में शेयर 439.10 रुपये पर बंद हुआ है. इसमें आगे 27% से ज्यादा का अपसाइड दिख सकता है.

प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाया

कंपनी ने करीब दो हफ्ते पहले ही फीस को 14 रुपये तक बढ़ा दिया था. Swiggy का यह कदम दिखाता है कि पूरे सेक्टर में कंपनियां बेहतर मार्जिन बनाने और प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ाने के लिए फीस बढ़ाने का रास्ता अपना रही हैं. कंपनी का बिजनेस मॉडल और त्योहारी सीजन की डिमांड इसे और आगे ले जाएगी.

Swiggy Q1 Results

Swiggy का कुल राजस्व ₹4,961 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही के ₹4,410 करोड़ से 12.5% ज्यादा रहा. हालांकि, EBITDA स्तर पर कंपनी को ₹954 करोड़ का घाटा हुआ,, जो पिछली तिमाही के ₹962 करोड़ के मुकाबले मामूली 1% कम है.

नेट लेवल पर घाटा बढ़कर ₹1,197 करोड़ हो गया है, जो पिछली तिमाही में ₹1,081 करोड़ था. यानी नेट घाटे में 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Swiggy Share Performance

स्विगी के शेयर का 52 वीक हाई 617 रुपये है, जो इसने 23 दिसंब 2024 को बनाया था. 52 वीक लो 297 रुपये है, जो इसने 13 मई 2025 को टच किया था. कंपनी का मार्केट कैप 1,09,496.04 करोड़ रुपये है.

DurationAbsolute ChangeChange %
1 Week29.407.18%
2 Weeks10.802.52%
1 Month53.3513.83%
3 Months74.9020.57%
6 Months80.6522.50%
YTD-103.05-19.01%
1 Year----
2 Years----
3 Years----
5 Years----
10 Years----

स्टॉक एक हफ्ते में 7% और एक महीने में 14% तक बढ़ चुका है. बीते 3 महीने में शेयर में 20.5% औऱ 6 महीने में 22.5% की तेजी दर्ज की गई है. हालांकि, इस साल शेयर में अब तक 19% से ज्यादा की गिरावट आई है.

खबर से जुड़ा FAQs


Q1: Swiggy के शेयर का टारगेट प्राइस क्या है?
मोतीलाल ओसवाल ने Swiggy के लिए ₹560 का टारगेट दिया है.

Q2. स्टॉक में कितना अपसाइड संभावित है?
मौजूदा स्तर से स्टॉक में 27% से ज्यादा बढ़त की संभावना है

Q3. फूड डिलीवरी बिजनेस का आउटलुक कैसा है?
FY26-27 के लिए फूड डिलीवरी बिजनेस की ग्रोथ का अनुमान 21-23% किया है.

Q4.क्विक कॉमर्स बिजनेस Instamart में क्या सुधार हो रहे हैं?
Instamart का आउटलुक बेहतर हुआ है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6