Pharma Stock में अगले 2-3 दिन में बनेगा तगड़ा मुनाफा, ब्रोकरेज ने बनाया टेक्निकल पिक

Pharma Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने फार्मा स्टॉक सन फार्मा (Sun Pharma) को टेक्निकल पिक बनाया है.
Pharma Stock में अगले 2-3 दिन में बनेगा तगड़ा मुनाफा, ब्रोकरेज ने बनाया टेक्निकल पिक

Motilal Oswal Technical Pick

Pharma Stocks to Buy: शेयर बाजार में शुक्रवार (26 जुलाई) को बाजार में तेज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर घरेलू बाजार पर देखने को मिल रहा है. इस के बीच टेक्निकल चार्ट पर कई शेयर आकर्षक नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने फार्मा स्टॉक सन फार्मा (Sun Pharma) को टेक्निकल पिक बनाया है. ब्रोकरेज ने Sun Pharma को 2-3 दिन के लिए पोजिशन लेने की सलाह दी है.

भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को नए अगस्त सीरीज की शुरुआत हो रही है. आज बाजार में सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है. सेंसेक्स हल्की मजबूती के साथ खुला है तो निफ्टी की सपाट शुरुआत हुई है. बैंक निफ्टी में बड़ी गिरावट कायम है. ओपनिंग में सेंसेक्स 119 अंक ऊपर चढ़कर 80,158 पर खुला. निफ्टी 17 अंक ऊपर खुलकर 24,423 पर खुला और निफ्टी बैंक 432 अंक गिरकर 50,456 पर खुला.

Sun Pharma: 2-3 दिन में अच्छा मुनाफा

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने Sun Pharma को टेक्निकल पिक बनाया है. ब्रोकरेज ने अगले 2-3 दिन के लिए इस फार्मा शेयर का टारगेट प्राइस 1770 रुपये है. 25 जुलाई 2024 को शेयर 1665 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह, मौजूदा भाव से शेयर 5-6 फीसदी उछल सकता है.

Sun Pharma: 3 महीने में 10% उछला शेयर

शेयर बाजार गिरावट के बीच शुक्रवार को Sun Pharma में भी हरे निशान में कारोबार की शुरुआत हुई. बीते 1 साल में शेयर 50 फीसदी रिटर्न दे चुका है. 2024 में अब तक शेयर 32 फीसदी से उछला है. वहीं, 6 महीने में शेयर 21 फीसदी और 3 महीने में 11 फीसदी का रिटर्न दिया है. 1 महीने में शेयर करीब 10 फीसदी का रिटर्न दिया है. BSE पर शेयर का 52 वीक हाई 1,694.40 और लो 1,069 है. कंपनी का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6