2-3 दिन में जोरदार कमाई वाला फार्मा स्‍टॉक, ब्रोकरेज बुलिश; 3 महीने में 65% उछला

Pharma Stocks to Buy: मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने फार्मा सेक्‍टर के Granules को टेक्निकल पिक बनाया है. ब्रोकरेज ने Granules में 2-3 दिन के नजरिए से खरीदारी की सलाह दी है.
2-3 दिन में जोरदार कमाई वाला फार्मा स्‍टॉक, ब्रोकरेज बुलिश; 3 महीने में 65% उछला

Stock to buy 

Pharma Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (29 अगस्त) को सपाट शुरुआत हुई. उतार-चढ़ाव वाले बाजार में में टेक्निकल चार्ट पर चुनिंदा स्‍टॉक्‍स में एक्‍शन हैं. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने फार्मा सेक्‍टर के Granules को टेक्निकल पिक बनाया है. ब्रोकरेज ने Granules में 2-3 दिन के नजरिए से खरीदारी की सलाह दी है.

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को मंथली एक्सपायरी पर घरेलू शेयर बाजारों में हल्की गिरावट के साथ शुरुआत हुई है. सेंसेक्स-निफ्टी और बैंक निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. सेंसेक्स कुछ 50 अंक ऊपर खुला, लेकिन खुलते ही लाल निशान में चला गया और 81,700 के आसपास चल रहा था. निफ्टी 30 अंकों की गिरावट के साथ 25,022 के आसपास चल रहा था.

Granules: 2-3 दिन में बनेगा मुनाफा

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने Granules को टेक्निकल पिक बनाया है. अगले 2-3 दिन के नजरिए से इस शेयर में पोजिशन लेना है. टारगेट प्राइस 745 रुपये है. 28 अगस्त 2024 को शेयर 706 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह, मौजूदा भाव से शेयर 6-7 फीसदी उछल सकता है.

Granules: 3 महीने में 65% उछला शेयर

उतार-चढ़ाव वाले बाजार में गुरुवार को Granules में हरे निशान में कारोबार की शुरुआत हुई और थोड़े समय में ही शेयर ने 52 वीक का नया हाई बना लिया. इस स्‍टॉक ने बीते 1 महीने में 25 फीसदी उछला है. वहीं, 6 महीने में स्‍टॉक ने 50 फीसदी और 3 महीने में करीब 65 फीसदी रिटर्न दे चुका है.

स्‍टॉक का 1 साल का रिटर्न 130 फीसदी से ज्‍यादा रहा है. 2024 में अब तक स्‍टॉक 70 फीसदी की तेजी दिखा चुका है. BSE पर शेयर का 52 वीक हाई 714 और लो 296.75 है. कंपनी का मार्केट कैप 99,958 करोड़ रुपये से ज्यादा है.


(डिस्‍क्‍लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6