बाजार खुलते ही 52 वीक के नए हाई पर पहुंचा ये NBFC Stock, ब्रोकरेज ने कहा- 2-3 दिन में कराएगा अच्‍छी कमाई

Stocks to Buy: Motilal Oswal ने फाइनेंस सेक्‍टर की कंपनी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) को टेक्निकल पिक बनाया है. ब्रोकरेज ने Bajaj Finserv में 2-3 दिन के नजरिए से खरीदारी की सलाह दी है.  
बाजार खुलते ही 52 वीक के नए हाई पर पहुंचा ये NBFC Stock, ब्रोकरेज ने कहा- 2-3 दिन में कराएगा अच्‍छी कमाई

Stock to buy 

Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (30 अगस्त) को दमदार शुरुआत हुई. तेजी वाले बाजार में टेक्निकल चार्ट पर चुनिंदा स्‍टॉक्‍स में एक्‍शन हैं. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने फाइनेंस सेक्‍टर की कंपनी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) को टेक्निकल पिक बनाया है. ब्रोकरेज ने Bajaj Finserv में 2-3 दिन के नजरिए से खरीदारी की सलाह दी है.

शेयर बाजार में शुक्रवार (30 अगस्त) को निफ्टी पर सितंबर सीरीज की शुरुआत दमदार हुई है. सेंसेक्स करीब 300 अंकों की तेजी लेकर नए रिकॉर्ड हाई पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी में करीब 100 अंकों की तेजी दर्ज हुई और ये भी शुरुआती कारोबार में नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा. मिडकैप इंडेक्स ने कल का पूरे नुकसान की भरपाई कर ली थी.

Bajaj Finserv: 2-3 दिन में बनेगा मुनाफा

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने Bajaj Finserv को टेक्निकल पिक बनाया है. अगले 2-3 दिन के लिए इस स्‍टॉक में खरीदारी की सलाह है. टारगेट प्राइस 1830 रुपये है. 29 अगस्त 2024 को शेयर 1755 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह, मौजूदा भाव से शेयर 4-5 फीसदी उछल सकता है.

Bajaj Finserv: 3 महीने में 15% उछला शेयर

तेजी वाले बाजार में शुक्रवार को Bajaj Finserv में हरे निशान में कारोबार की शुरुआत हुई और थोड़े समय में ही शेयर ने 52 वीक का नया हाई बना लिया. इस स्‍टॉक ने बीते 1 महीने में 7 फीसदी उछला है. वहीं, 6 महीने में स्‍टॉक ने 10 फीसदी और 3 महीने में करीब 15 फीसदी रिटर्न दे चुका है. स्‍टॉक का 1 साल का रिटर्न 17 फीसदी है. 2024 में अब तक स्‍टॉक 5 फीसदी ऊपर है. BSE पर शेयर का 52 वीक हाई 1,784 और लो 1,419 है. कंपनी का मार्केट कैप 2.80 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है.


(डिस्‍क्‍लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6