&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में कमजोरी है. निफ्टी इस समय 25035 की रेंज में सपाट कारोबार कर रहा है. जबकि सेंसेक्स 370 अंकों से ज्यादा लुढ़ककर 82,167 पर ट्रेज कर रहा है. विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली जारी रही है. अमेरिका ने यूरोप और मैक्सिसो पर 30% का टैरिफ लगाया है. इन फैक्टर्स के बीच मोतीलाल ओसवाल ने इस हफ्ते के लिए 2 स्टॉक्स को पिक किया है. शॉर्ट टर्म के लिए इनमें डिलिवरी ली जा सकती है.
हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में ETERNAL का शेयर 3.61% की तेजी के साथ ₹272.80 पर है. मोतीलाल ओसवाल ने ₹288 का टारगेट दिया है जबकि गिरावट आने पर ₹258 का स्टॉप लॉस रखा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 5.51% और एक महीने में 10% रिटर्न दिया है. स्टॉक का 52 वीक हाई ₹304.50 और लो ₹189.60 है.
ये भी पढ़ें- 100% तो नहीं... लेकिन 50% तक रिटर्न दे सकते हैं ये 3 Stocks, ब्रोकरेज ने बताया क्यों है भरोसा
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
पावर जेनरेशन कंपनी जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शेयर 1.13% की बढ़त के साथ ₹530.45 पर है. मोतीलाल ओसवाल ने ₹560 का टारगेट दिया है जबकि गिरावट आने पर ₹515 का स्टॉप लॉस रखा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 4% और 3 महीने में 7.5% रिटर्न दिया है. स्टॉक का 52 वीक हाई ₹804.95 और लो ₹419.10 है.
जून 2025 में भारत की थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर में गिरावट आई है. यह दर मई 2025 में 0.39% थी, जो जून में घटकर -0.13% हो गई. इससे पहले अक्टूबर 2023 में आखिरी बार WPI निगेटिव हुआ था. थोक महंगाई का यह आंकड़ा संकेत देता है कि थोक बाजार में कीमतों का दबाव कम हुआ है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)