मोतीलाल ओसवाल ने नई लिस्टेड स्टॉक पर शुरू की कवरेज, ₹540 का दिया टारगेट, 10% भागा शेयर

Stock to Buy: ब्रोकरेज के कवरेज की शुरुआत करने के बाद लक्ष्मी डेंटल के शेयरों में तेजी देखने को मिली. सोमवार (14 जुलाई) को ट्रेडिंग सेशन में शेयर 10% तक बढ़ा और कारोबार के अंत में  4.25% बढ़कर ₹446 रुपये पर बंद हुआ.
मोतीलाल ओसवाल ने नई लिस्टेड स्टॉक पर शुरू की कवरेज, ₹540 का दिया टारगेट, 10% भागा शेयर

Stock to Buy: हेल्थकेयर कंपनी लक्ष्मी डेंटल (Laxmi Dental) पर ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने कवरेज की शुरुआत की है. ब्रोकरेज ने शेयर पर BUY की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के कवरेज की शुरुआत करने के बाद लक्ष्मी डेंटल के शेयरों में तेजी देखने को मिली. सोमवार (14 जुलाई) को ट्रेडिंग सेशन में शेयर 10% तक बढ़ा और कारोबार के अंत में 4.25% बढ़कर ₹446 रुपये पर बंद हुआ.

Laxmi Dental Share Price Target

Motilal Oswal ने Laxmi Dental पर BUY रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है. ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए 540 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है. करंट प्राइस से स्टॉक में 21 फीसदी का अपसाइड दिख सकता है. मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर का वैल्युएशन इसके एक साल के प्राइस टू अर्निंग रेश्यो के 43 गुना पर किया है. बुल की स्थिति में, ब्रोकरेज ने प्रति शेयर ₹750 का टारगेट प्राइस रखा है, जो सोमवार के बंद भाव से 685% अपसाइड दिख सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- मोतीलाल ओसवाल ने इस हफ्ते चुने कमाई वाले 2 Stocks, जानिए टारगेट और स्टॉपलॉस

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, लक्ष्मी डेंटल भारत की एकमात्र फुली एंटिग्रेटेड डेंटल सॉल्यूशन प्राइवेडर कंपनी है, जिसका नेतृत्व इस फील्ड के विशेषज्ञों की एक अत्यधिक अनुभवी मैनेजमेंट टीम करती है. ब्रोकरेज ने कहा, लिस्टेड स्पेस में Laxmi Dental का कोई प्रत्यक्ष प्रतिस्पर्धी नहीं है. हेल्थकेयर सर्विस सेक्टर वर्तमान में 43-45 गुना के औसत 12 माह के फॉरवर्ड P/E मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है. कंपनी का चिकित्सा पर विशेष ध्यान, एक अनुकूलित और स्केलेबल बिजनेस मॉडल, और मजबूत ग्रोथ मोमेंटन ने लक्ष्मी डेंटल को भी इसी तरह का गुणक प्रदान करने के लिए प्रेरित किया है.

ब्रोकरेज ने कहा कि लक्ष्मी डेंटल तीन ग्रोथ इंजन पर काम करता है- कस्टम लैब, जो इसके राजस्व का 62% है. क्लियर एलाइनर्स, यूएसएफडीए अप्रूवल के साथ एकमात्र भारतीय कंपनी और एसडीएफ, बायोफ्लेक्स क्राउन जैसे बाल चिकित्सा दंत उत्पाद - FY25-27 के दौरान 21% -33% की अपेक्षित CGAR के साथ मजबूत विकास क्षमता प्रदान करता है.

90 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट

लक्ष्मी डेंटल (Laxmi Dental) घरेलू लैब क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है, जिसके 320 शहरों में 22,000 से ज्यादा डेंटल क्लीनिक और दंत चिकित्सक हैं. यह 90 से ज्यादा देशों को निर्यात करती है और इसका निर्यात लैब कारोबार सबसे बड़ा है.

Laxmi Dental Q4FY25

वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 44 फीसदी घटकर 4.2 करोड़ रुपए रहा, जो कि पिछले साल की समान अवधि में यह 7.7 करोड़ रुपए था. तिमाही आधार पर भी कंपनी के मुनाफे में 12.5 फीसदीकी कमी देखने को मिली है. वित्त वर्ष 25 की दिसंबर तिमाही में लक्ष्मी डेंटल का मुनाफा 4.8 करोड़ रुपए पर था. मुनाफे घटने का कारण खर्च में बढ़ोतरी को माना.

कंपनी का कुल खर्च वित्त वर्ष 25 की मार्च तिमाही में 56.69 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 48.02 करोड़ रुपए के मुकाबले 18 फीसअधिक है. तिमाही आधार पर कंपनी के खर्च में करीब 1.5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जो कि दिसंबर तिमाही में 57.53 करोड़ रुपए पर था. वित्त वर्ष 25 की मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय 62.29 करोड़ रुपए रही है. इसमें वित्त वर्ष 24 की समान अवधि की कुल आय 55.35 करोड़ रुपए के मुकाबले 12.53 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. हालांकि, तिमाही आधार पर कुल आय करीब समान रही है. दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय 62.24 करोड़ रुपए थी.

पूरे वित्त वर्ष 25 के लिए लक्ष्मी डेंटल का मुनाफा 31.83 करोड़ रुपए रहा है, जो कि वित्त वर्ष 24 के मुनाफे 25.22 करोड़ रुपए से 26 फीसदी ज्यादा है. इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 195 करोड़ रुपए से बढ़कर 242 करोड़ रुपए हो गई.

Laxmi Dental Share Listing

लक्ष्मी डेंटल का IPO शेयर बाजार में तगड़ी लिस्टिंग के साथ डेब्यू हुआ था. BSE पर इसकी 23% से ज्यादा के प्रीमियम के साथ लिस्टिंग हुई थी. इस आईपीओ का इशू प्राइस 428 रुपये था, इसके मुकाबले BSE पर 23.4% प्रीमियम के साथ 528 रुपये पर सेटल हुआ था. वहीं, NSE पर 26.6% प्रीमियम के साथ 542 रुपये पर सेटल हुआ था.

बता दें कि लक्ष्मी डेंटल के आईपीओ को 113.97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. NSE के आंकड़ों के अनुसार आरंभिक शेयर बिक्री में 89,70,371 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,02,23,24,391 शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं. गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 147.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (QIBs) की श्रेणी को 110.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (RII) के कोटा को 74.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6