2-3 दिन के लिए BUY करें ये रियल्‍टी शेयर, ब्रोकरेज का दांव- होगा अच्‍छा मुनाफा; नोट करें टारगेट 

Stock to Buy: मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने रियल्‍टी स्‍टॉक DLF को शॉर्ट टर्म टेक्निकल पिक बनाया है. ब्रोकरेज ने इस स्‍टॉक में 2-3 दिन के लिए खरीदारी की सलाह दी है. इस साल अब तक यह शेयर करीब 28 फीसदी चल चुका है.
2-3 दिन के लिए BUY करें ये रियल्‍टी शेयर, ब्रोकरेज का दांव- होगा अच्‍छा मुनाफा; नोट करें टारगेट 

Stock to Buy

Stock to Buy: ग्‍लोबल मार्केट से अच्‍छे संकेतों का असर मंगलवार (9 अप्रैल) को घरेलू बाजार पर देखने को मिला. बाजार में तेजी के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने रियल्‍टी स्‍टॉक DLF को शॉर्ट टर्म टेक्निकल पिक बनाया है. ब्रोकरेज ने इस स्‍टॉक में 2-3 दिन के लिए खरीदारी की सलाह दी है. इस साल अब तक यह शेयर करीब 28 फीसदी चल चुका है.

घरेलू शेयर बाजार में 9 अप्रैल को रिकॉर्ड बन गया. चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष के पहले दिन बाजार ऑल टाइम हाई पर खुला. पहली बार सेंसेक्स 75000 और निफ्टी 22700 के पार खुला. बाजार को दमदार ग्लोबल संकेतों का सपोर्ट मिल रहा. इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 494 अंक ऊपर 74,742 पर बंद हुआ था.

DLF: 2-3 दिन का टारगेट

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने DLF को 2-3 दिन के नजरिए से टेक्निकल पिक चुना है. टारगेट 980 रुपये रखा है. 8 अप्रैल 2024 को शेयर का भाव 918 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह, मौजूदा भाव से स्‍टॉक में 6-7 फीसदी का अच्‍छा रिटर्न देखने को मिल सकता है. इस शेयर का 52 वीक हाई 967 और लो 383 है.

DLF: शेयर ने दिखाई तेजी

DLF की परफॉर्मेंस बीते एक साल में अच्‍छी रही है. सालभर में स्‍टॉक करीब 140 फीसदी उछल चुका है. पिछले 6 महीने में इस शेयर में 70 फीसदी का जबरदस्‍त उछाल है. इस साल अबतक शेयर 28 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. वहीं, बीते एक हफ्ते में शेयर सपाट रहा. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 2.28 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6