&format=webp&quality=medium)
Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार को पॉजिटिव संकेत हैं. सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन अमेरिकी राजदूत के बयान के कारण अंत में हरे निशान में बंद हुआ. शेयर बाजार में हालिया करेक्शन के बाद डोमेस्टिक ब्रोकरेज मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल महारत्न पीएसयू कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) पर दांव लगाया है. ब्रोकरेज ने 10 से 12 हफ्ते के लिए निवेश की सलाह दी है. स्टॉक में आगे 17% का अपसाइड देखन को मिल सकता है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों को कड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा- यह तुरंत लागू होगा, जो भी देश इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ बिजनेस कर रहा है, उसे USA के साथ किए जाने वाले सभी बिजनेस पर 25% टैरिफ देना होगा. यह आदेश अंतिम और निर्णायक है.
ब्रोकरेज के मुताबिक, महारत्न कंपनी ONGC अपने पीक से हेल्दी रिट्रेसमेंट के बाद एक्यूमुलेशन के संकेत दिखा रहा है. स्टॉक ने अपने पिछले ब्रेकआउट जोन के पास सपोर्ट लिया है, जो एंकर्ड VWAP और लॉन्ग-टर्म ट्रेंडलाइन के साथ अलाइन है. वॉल्यूम सपोर्ट और RSI पॉजिटिव डाइवर्जेंस वाला एक रेक्टेंगल पैटर्न इम्प्रूविंग मोमेंटम का सुझाव देता है, जिससे ONGC एक पसंदीदा स्विंग सेटअप बन जाता है.
ये भी पढ़ें- 5G और डेटा ग्रोथ से उड़ान भरेगा ये टेलीकॉम इंफ्रा स्टॉक! 6 से 9 महीने के लिए दांव लगाने की सलाह

ब्रोकरेज ने स्टॉक को ₹230-₹240 रुपए रेंज में ONGC को एक्यूमुलेट करने की सलाह दी है और अगले 10-12 हफ्तों के लिए ₹255 से ₹275 का टारगेट प्राइस तय किया है.₹ 215 का स्टॉप लॉस रखा है. करंट प्राइश 235.70 रुपए है. यानी स्टॉक में आगे 17% का अपसाइड दिख सकता है.
ये भी पढ़ें- बाजार में बिकवाली, फिर भी ऑर्डर के सहारे भागे ये 5 स्टॉक्स, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं?
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) भारत की सबसे बड़ी अपस्ट्रीम तेल और गैस कंपनी है, जो देश की एनर्जी सिक्योरिटी में अहम भूमिका निभाती है. एक्सप्लोरेशन, प्रोडक्शन, रिफाइनिंग और विदेशी एसेट्स में फैले डाइवर्सिफाइड ऑपरेशंस के साथ, ONGC को बड़े पैमाने, इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस और लंबे समय की एनर्जी डिमांड का फायदा मिलता है.
1. ONGC पर ब्रोकेरज ने क्यों खरीद की सलाह दी है?
स्टॉक में हालिया करेक्शन के बाद एक्यूमुलेशन के संकेत दिखे हैं.
2. स्टॉक में निवेश के लिए टाइमफ्रेम क्या है?
इसमें 10 से 12 हफ्तों के लिए निवेश की सलाह दी गई है.
3. ONGC के लिए बाइंग रेंज क्या बताया गया है?
ONGC को ₹230 से ₹240 की रेंज में खरीद की सलाह है.
4. ONGC के लिए टारगेट प्राइस क्या है?
ब्रोकरेज ने ₹255 - ₹275 का टारगेट प्राइस दिया है.
5. स्टॉप लॉस कितना रखा गया है?
215 रुपए का स्टॉप लॉस रखना है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
