Stock To Buy: ₹250 करोड़ से ज्यादा की डील, ग्लोबल मेटल स्पेस में कंपनी की एंट्री, स्टॉक देगा 51% का रिटर्न!

ब्रोकरेज कंपनी ने एक दमदार स्टॉक चुना है, जो 51% तक का रिटर्न दे सकता है. ये शेयर मेटल सेक्टर से है और हाल ही में 250 करोड़ रुपए की डील करने के बाद ब्रोकरेज की रडार पर आया है.
Stock To Buy: ₹250 करोड़ से ज्यादा की डील, ग्लोबल मेटल स्पेस में कंपनी की एंट्री, स्टॉक देगा 51% का रिटर्न!

मेटल स्टॉक में बनेगा पैसा! जानें टारगेट (AI जनरेटेड फोटो)

इस हफ्ते शेयर बाजार जबरदस्त वॉलेटेलिटी में ट्रेड करते हुए नजर आए. पूरे हफ्ते की रिटर्न देखेंगे तो मुश्किल से बाजार 3 दिन के खुले लेकिन सेंसेक्स करीब 2.5% टूटा और निफ्टी 50 इंडेक्स भी करीब 1.5 परसेंट की गिरावट के साथ बंद हुए. ऐसे में माइनिंग सेक्टर का एक स्टॉक है, जो 51% तक का रिटर्न देने को तैयार है. ब्रोकरेज कंपनी Equirus Securities ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है. साथ ही निवेशकों को लॉन्ग टर्म के लिए दांव लगाने की राय दी है.

ये शेयर है Lloyds Metals And Energy, जो गुरुवार को 3.11 परसेंट की तेजी के साथ 1390 के भाव पर बंद हुआ. अब इस शेयर में एंट्री का मौका है. निवेशकों की 51 फीसदी तक की कमाई हो सकती है, यानी रिटर्न मिल सकती है. जानिए ब्रोकरेज क्यों बुलिश हैं और क्या टारगेट प्राइस दिया है?

ब्रोकरेज इस शेयर क्यों बुलिश?

Add Zee Business as a Preferred Source

Lloyds Metals and Energy (LMEL) ने हाल ही में Virtus Lloyds Minerals Holding (VLMH) में 49% हिस्सेदारी खरीदी है. इस डील की वैल्यू करीब 30 मिलियन डॉलर (250 करोड़ रुपए से ज्यादा) है. इस डील के बाद ये स्टॉक ब्रोकरेज की रडार पर आया है. ब्रोकरेज ने लॉन्ग टर्म के लिए यहां खरीदारी की राय दी है.

किस टारगेट प्राइस के लिए करें खरीदारी?

lloyds

क्या डील हुई है?

  • Lloyds Metals and Energy (LMEL) ने Virtus Lloyds Minerals Holding (VLMH) में 49% हिस्सेदारी खरीदी है.
  • इस डील की वैल्यू करीब 30 मिलियन डॉलर (लगभग ₹250 करोड़+) है.
  • VLMH के पास Chemaf (CHEMAF) की 100% हिस्सेदारी है.
  • CHEMAF के पास कांगो (DRC) में कॉपर और कोबाल्ट के 50+ माइनिंग परमिट्स हैं.

इस डील का मतलब क्या है?

  • यह LMEL की DRC (कांगो) में दूसरी बड़ी डील है.
  • कंपनी अब कॉपर और कोबाल्ट जैसे “क्रिटिकल मिनरल्स” में एंट्री मजबूत कर रही है.
  • ये मेटल्स EV, बैटरी और एनर्जी ट्रांजिशन के लिए बेहद जरूरी हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

डील में खास बात क्या है?

CHEMAF एक स्ट्रेस्ड एसेट्स है (यानि फाइनेंशियल दबाव में).

इस डील में:

  • पुराने कर्ज (debt) को री-स्ट्रक्चर किया जाएगा
  • रुके हुए प्रोजेक्ट्स में नया निवेश किया जाएगा

प्लेटफॉर्म विस्तार और आगे की रणनीति

Lloyds Metals and Energy की DRC (कांगो) रणनीति अब एक बड़े और स्केलेबल कॉपर-कोबाल्ट प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हो रही है, जहां कंपनी के पास अब दो एसेट मौजूद हैं.

पीक पर यह कंबाइंड कैपिसिटी करीब 100 हजार टन प्रति साल ( 100ktpa) कॉपर और 20 हजार टन प्रति साल कोबाल्ट (20ktpa) तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही Thriveni Earthmovers के जरिए करीब 50 मिलियन टन प्रति साल (mtpa) माइनिंग वॉल्यूम भी हासिल हो सकता है. इससे कंपनी को प्रोडक्ट और जियोग्राफिकल दोनों स्तर पर डायवर्सिफिकेशन मिलेगा.

हालांकि, Chemaf एसेट में बैलेंस शीट सुधार की जरूरत दिखती है, लेकिन इसे वैल्यू क्रिएशन का बड़ा मौका माना जा रहा है, जो पूरी तरह एग्जीक्यूशन पर निर्भर करेगा. वहीं, कंपनी का घरेलू आयरन ओर बिजनेस मजबूत कैश फ्लो दे रहा है, जिससे इस पूरे एक्सपेंशन के लिए फंडिंग साफ दिखती है.

LMEL को क्या फायदा होगा?

  • कंपनी को ग्लोबल मेटल मार्केट में एंट्री मिलेगी
  • बिजनेस में डायवर्सिफिकेशन (आयरन ओर से आगे)
  • हाई-डिमांड मेटल्स में पकड़ मजबूत होगी
  • US सपोर्टेड सप्लाई चेन का हिस्सा बनने का मौका

ग्लोबल एंगल क्या है?

  • DRC दुनिया के 70% से ज्यादा कोबाल्ट रिजर्व रखता है
  • अमेरिका और दूसरे देश चीन पर निर्भरता कम करना चाहते हैं
  • इसी वजह से इस तरह की डील्स को स्ट्रैटेजिक माना जा रहा है

कंपनी के पास फंडिंग कैसे आएगी?

  • LMEL का घरेलू आयरन ओर बिजनेस मजबूत कैश फ्लो देता है
  • इसी से कंपनी इस नए प्रोजेक्ट में निवेश कर पाएगी

किन बातों पर नजर रखना जरूरी?

  • CHEMAF का टर्नअराउंड कितनी जल्दी होता है
  • प्रोजेक्ट समय पर शुरू और पूरा होता है या नहीं
  • कर्ज (debt) का मैनेजमेंट
  • कैपिटल खर्च (Capex) कितना बढ़ता है

रिस्क क्या हैं?

  • प्रोजेक्ट में देरी (execution risk)
  • ज्यादा निवेश की जरूरत (high capex)
  • कांगो में पॉलिटिकल/रेगुलेटरी रिस्क
  • कॉपर और कोबाल्ट के दाम में उतार-चढ़ाव

आपके लिए काम की बात

LMEL एक कमजोर लेकिन बड़े माइनिंग एसेट को खरीदकर उसे सुधारने की कोशिश कर रही है. अगर कंपनी इसे सही से चला पाती है, तो आने वाले समय में यह बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बन सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Lloyds Metals ने किस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है?

Lloyds Metals and Energy ने VLMH में 49% हिस्सेदारी खरीदी है.

Q2 इस डील की वैल्यू कितनी है?

यह डील करीब 30 मिलियन डॉलर की है.

Q3 CHEMAF क्या काम करती है?

Chemaf कॉपर और कोबाल्ट माइनिंग से जुड़ी कंपनी है.

Q4 इस डील से कंपनी को क्या फायदा होगा?

कंपनी को कॉपर और कोबाल्ट जैसे अहम मेटल्स में एंट्री और ग्रोथ का मौका मिलेगा.

Q5 इस डील में सबसे बड़ा जोखिम क्या है?

प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक लागू करना और कर्ज मैनेजमेंट सबसे बड़ा रिस्क है.