&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy: घरेलू शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुले. बाजार में उछाल के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज (Jefferies) ने GMR Airports पर अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए स्टॉक पर Buy की रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज का मानना है कि कम ट्रैफिक के बावजूद EBITDA में शानदार ग्रोथ आई है. नए टैरिफ, मजबूत नॉन-एयरो ग्रोथ और आस-पास के बिजनेस स्केलिंग से EBITDA में बढ़ोतरी हुई. ब्रोकरेज कॉल के बाद कारोबार के दौरान एयरपोर्ट मैनेज करने वाली कंपनी का शेयर2.11% बढ़कर 97.71 रुपए पर पहुंच गया.
चालू वित्त वर्ष 2026 की सितंबर तिमाही में GMR Airports का घाटा कम होकर 37.09 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल इस तिमाही में 280.40 करोड़ रुपए था. हालांकि, दूसरी तिमाही में आय 47.1% बढ़कर 3,669.99 करोड़ रुपए हो गई.
Q2 में EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 1,531 करोड़ रुपए रहा. पिछले साल की तुलना में इसमें 59.15% की बढ़त रही.
Jefferies ने जीएमआर एयपोर्ट्स पर खरीद की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 108 रुपए से बढ़ाकर 115 रुपए किया है. स्टॉक में आगे 20% से ज्यादा की तेजी आ सकती है. स्टॉक का 52 वीक हाई 99.06 रुपए है और लो 67.75 रुपए है. स्टॉक का प्रदर्शन देखें तो इस साल शेयर अब तक 23.85% और पिछले एक साल में 27% तक बढ़ा है. पिछले 2 साल में शेयर ने 66%, 3 साल में 161% और 3 साल में 320% का शानदार रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले 10 साल में शेयर का रिटर्न 667% रहा.
GMR Airports में घरेलू और विदेशी निवेशकों की बड़ी हिस्सेदारी है. स्टॉक में FII की 17.08% और DII की 4.80% हिस्सेदारी है. कंपनी में प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी 66.24% है. इसमें पब्लिक की 11.88% हिस्सेदारी है.
GMR Airports भारत में हवाई अड्डों के विकास और संचालन में अग्रणी है. DIAL में GMR की हिस्सेदारी 74% और AAI की 26% है. कंपनी का फोकस 'Passenger Delight' पर रहा है, और इस दिशा में लगातार तकनीकी व लॉजिस्टिक सुधार किए जा रहे हैं. GMR का है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों के अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए उन्होंने स्मार्ट कियोस्क, डिजिटल बोर्डिंग, मेट्रो कनेक्टिविटी जैसे उपाय किए हैं और भविष्य में इसे और विस्तार देने की योजना है.
Q1. Jefferies ने GMR Airports पर क्या रेटिंग दी है?
Jefferies ने GMR Airports पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है.
Q2. GMR Airports का नया टार्गेट प्राइस क्या है?
ब्रोकरेज ने टार्गेट प्राइस ₹108 से बढ़ाकर ₹115 किया है.
Q3. कंपनी ने EBITDA में कितना ग्रोथ दर्ज किया?
GMR Airports ने +74% YoY की शानदार EBITDA ग्रोथ दर्ज की है.
Q4. EBITDA में इतनी बढ़ोतरी क्यों हुई?
नई टैरिफ दरें लागू होने से, नॉन-एयरो बिजनेस का मजबूत प्रदर्शन, रिटेल और ड्यूटी-फ्री में बेहतर यील्ड से बढ़ोतरी हुई.
Q5. क्या ट्रैफिक में सुधार की संभावना है?
हां, Jefferies के अनुसार दूसरे हाफ में ट्रैफिक रिकवरी की उम्मीद है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
