Stock to Buy: आ गई 3 शेयरों पर ब्रोकरेज की रिपोर्ट, मार्केट बंद होने से पहले खरीद लिया तो 15 दिनों में पीट देंगे तगड़ा प्रॉफिट

ब्रोकरेज रिपोर्ट में तीन चुनिंदा शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी गई है, जिनमें 15 दिनों में मुनाफे की पूरी संभावना जताई गई है.
Stock to Buy: आ गई 3 शेयरों पर ब्रोकरेज की रिपोर्ट, मार्केट बंद होने से पहले खरीद लिया तो 15 दिनों में पीट देंगे तगड़ा प्रॉफिट

ब्रोकरेज ने कहा ये 3 शेयर कराएंगे 15 दिनों में तगड़ी कमाई

शेयर बाजार (Stock Market) में ऐसे शेयरों की तलाश हमेशा रहती है, जो कम समय में निवेशकों को तगड़ी कमाई करा दें. चलिए आज आपको ऐसे ही 3 स्टॉक के बारे में बताते हैं, जो कम समय में बड़ी कमाई करा सकते हैं.

दरअसल, ब्रोकरेज हाउस एक्सिस सिक्योरिटीज की नई रिपोर्ट के मुताबिक तीन मजबूत शेयरों पर निवेश करने से आने वाले 15 दिनों में अच्छा खासा फायदा मिल सकता है. इन शेयरों में Inox Green, Yatharth Hospital और टाटा स्टील शामिल हैं. इन सभी के लिए एंट्री प्राइस, स्टॉप लॉस और टारगेट भी तय किए गए हैं ताकि निवेशक सुरक्षित और समझदारी से कदम उठा सकें.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें-

Add Zee Business as a Preferred Source

आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी टारगेट प्राइस

आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड का शेयर फिलहाल 162.5 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज ने इसे 159.80 से 161.50 रुपए के दायरे में खरीदने की सलाह दी है. साथ ही 157.50 रुपए का स्टॉप लॉस रखने को कहा गया है ताकि लॉस सीमित हो. अगर शेयर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करता है तो इसका टारगेट 173 रुपए रखा गया है. यह कंपनी सस्टेनेबल एनर्जी सेक्टर से जुड़ी है, इसलिए लॉन्ग टर्म में भी इसकी मजबूत पकड़ देखने को मिल सकती है.

यथार्थ हॉस्पिटल टारगेट प्राइस

यथार्थ हॉस्पिटल का शेयर इस समय 632 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार इस स्टॉक को 618 से 627 रुपए के दायरे में खरीदा जा सकता है. इसमें 610 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी गई है, जबकि टारगेट 689 रुपए का रखा गया है. हेल्थकेयर सेक्टर हमेशा डिमांड में रहता है और यथार्थ की सेवाओं में विस्तार भी तेजी से हो रहा है. ऐसे में इस शेयर में अगले कुछ दिनों में अच्छा मूवमेंट देखा जा सकता है.

टाटा स्टील टारगेट प्राइस

टाटा स्टील, जो भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनियों में से एक है, उसका शेयर 161.88 रुपए पर मिल रहा है. ब्रोकरेज ने इसे 158 से 160 रुपए के रेंज में खरीदने की सलाह दी है. स्टॉप लॉस 157 रुपए पर लगाना जरूरी बताया गया है. इसका टारगेट रखा गया है 169 रुपए. टाटा स्टील जैसे भरोसेमंद और फंडामेंटली मजबूत स्टॉक में शॉर्ट टर्म में तेजी के साथ-साथ लॉन्ग टर्म निवेश का भी अच्छा मौका माना जा रहा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6