&format=webp&quality=medium)
AI जनरेटेड फोटो
शेयर बाजार में मार्च सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. बाजार ने मार्च सीरीज की दमदार शुरुआत की. निफ्टी 50 और सेंसेक्स इंडेक्स तेजी के साथ खुले. आईटी स्टॉक्स ने बाजार में जान भरी है और आज यहां तेजी देखने को मिल रही है. ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन (Sandeep Jain) ने खरीदारी के लिए एक दमदार स्टॉक को चुना है. ये शेयर लॉन्ग टर्म के निवेशकों के लिए है. इस शेयर में निवेशकों को दमदार रिटर्न मिल सकता है.
मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने Indian Metals and Ferro Alloys के शेयर को खरीदारी के लिए चुना है. एक्सपर्ट ने कहा कि मेटल और फेरो एलॉय चल रहे हैं और इसका फायदा इस कंपनी के शेयर में देखने को मिल सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, स्टॉक में करेक्शन देखने को मिला है, जिसके बाद यहां खरीदारी की राय है.
कंपनी का परिचय: ये कंपनी 1961 से कार्यरत है और भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड फेरोक्रोम (Ferrochrome) निर्माता कंपनियों में से एक है. इसका मुख्य आधार ओडिशा में है, जो प्राकृतिक संसाधनों का एक बड़ा केंद्र है. ये एक्सपोर्ट्स में काफी इस्तेमाल होता है. चीन, जापान समेत कई देशों की बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ इनका कारोबार है.
मजबूत क्लाइंट बेस: कंपनी के पास पॉस्को (POSCO), मारुबेनी (Marubeni) और शिनसेंग (Shinseng) जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय ग्राहक हैं. यह जापान, चीन और ताइवान जैसे देशों में निर्यात भी करती है.
तकनीकी स्थिति: स्टॉक अपने ऊपरी स्तर (1500+ रुपए) से गिरकर 200 DMA के पास आ गया है और मौजूदा समय में ₹1250-₹1300 के बीच ट्रेड कर रहा है, जो खरीदारी का एक अच्छा मौका है.
क्रेडिट रेटिंग: कंपनी की क्रेडिट रेटिंग बहुत मजबूत है और हाल ही में इसमें अपग्रेड भी देखा गया है. कंपनी का मार्केट कैप 6000-7000 करोड़ रुपए है, जो काफी आकर्षित है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

वैल्यूएशन: स्टॉक का PE मल्टीपल 17-18 के आसपास है और डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield) करीब 1.75% है.
मुनाफा और मार्जिन: पिछले 5 साल में कंपनी ने करीब 48% की ग्रोथ दिखाई है. तिमाही नतीजों में ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 20% से बढ़कर 23% हो गया है. कंपनी का टॉपलाइन 2630 करोड़ रुपए का है.
रिटर्न: कंपनी का रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड (ROCE) 21% है.
होल्डिंग्स: कंपनी में प्रमोटर्स की मजबूत शेयरहोल्डिंग है. वहीं घरेलू और विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी भी 4 परसेंट के आसपास है. मौजूदा स्तरों पर खरीदारी करें क्योंकि डिमांड कमेंट्री सकारात्मक है और लागत स्थिर होने से मार्जिन और बढ़ने की उम्मीद है.
| (₹ Cr.) | Dec-25 | Sep-25 | FY24-25 |
|---|---|---|---|
| Revenue | 702.83 | 718.65 | 2,564.57 |
| Net Profit | 130.67 | 98.77 | 378.09 |
| EPS (₹) | 24.22 | 18.31 | 70.08 |
| Cash EPS (₹) | 27.06 | 21.12 | 80.19 |
| OPM (%) | 26.40 | 21.68 | 23.29 |
| NPM (%) | 18.59 | 13.74 | 14.74 |
कंपनी के स्टॉक की चाल देखें तो हफ्तेभर में ये शेयर 5 फीसदी तक टूटा है. साल में अबतक 13 परसेंट टूट चुका है. लेकिम 6 महीने में शेयर ने 50 फीसदी की तगड़ी रिटर्न दी है. एक साल में 110 फीसदी, 2 साल में 104 फीसदी, 3 साल में 305 फीसदी और 5 साल में 418 फीसदी की दमदार रिटर्न है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह कर लें.)
1. मार्केट एक्सपर्ट ने किस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है?
मार्केट एक्सपर्ट Sandeep Jain ने Indian Metals and Ferro Alloys के शेयर में खरीदारी की सलाह दी है.
2. Indian Metals and Ferro Alloys में खरीदारी की वजह क्या है?
मेटल और फेरो एलॉय सेक्टर में मजबूती, स्टॉक में करेक्शन और मजबूत फंडामेंटल्स इसकी बड़ी वजह हैं.
3. स्टॉक का मौजूदा टेक्निकल लेवल क्या संकेत देता है?
शेयर 200 DMA के पास ₹1250–₹1300 के दायरे में है, जिसे एक्सपर्ट्स खरीदारी का अच्छा मौका मान रहे हैं.
4. कंपनी के फंडामेंटल्स कितने मजबूत हैं?
कंपनी का ROCE 21% है, OPM 23% तक पहुंच चुका है और पिछले 5 साल में करीब 48% की ग्रोथ दिखी है.
5. ये स्टॉक किस तरह के निवेशकों के लिए उपयुक्त है?
यह शेयर लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए बेहतर माना जा रहा है, जहां डिमांड मजबूत और मार्जिन में आगे और सुधार की उम्मीद है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)