&format=webp&quality=medium)
मल्टीबैगर होटल स्टॉक में मिलेगा तगड़ा रिटर्न! नतीजों के बाद 3 ब्रोकरेज बुलिश (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Indian Hotels Company ने हाल ही में चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए. कंपनी ने तिमाही नतीजों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अनुमान से अच्छे ही नंबर्स पेश किए. लेकिन बाजार को शायद कंपनी का प्रदर्शन रास नहीं आया. 12 मई के ट्रेडिंग सेशन के दौरान इस होटल स्टॉक में गिरावट दिख रही है. दोपहर 12.30 बजे के आसपास ये शेयर 648 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. इस समय शेयर में 1.82 फीसदी की गिरावट है.
लेकिन तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज इस स्टॉक पर बुलिश होते नजर आ रहे हैं. एक साथ 3 ब्रोकरेज कंपनियों ने इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है. साथ ही टारगेट प्राइस भी बढ़ाया है. इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 900 रुपए तक का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव से 36% तक का अपसाइड दिखाता है. जानें ब्रोकरेज का नतीजों पर क्या कहना है और इस शेयर में आगे क्या करना चाहिए?
इस शेयर पर एक साथ 3 ब्रोकरेज कंपनियों ने अपनी राय दी है. इसमें Jefferies, Goldman Sachs और UBS बुलिश हैं. इस शेयर पर तीनों ही ब्रोकरेज कंपनियों ने खरीदारी की राय दी है. लॉन्ग टर्म में मुनाफा की स्ट्रैटेजी तैयार करनी है तो इस शेयर में खरीदारी की जा सकती है.
ये भी पढ़ें: गिरते बाजार में कमाई कराएगा ये शेयर! एक्सपर्ट बोले- डॉलर के बढ़ने से स्टॉक को मिलेगा फायदा, जानें टारगेट
इस टेबल में जो संभावित रिटर्न दी है, वो कल यानी कि 11 मई के क्लोजिंग भाव (661 रुपए) को आधार मानते हुए कैलकुलेट की गई है-
| ब्रोकरेज | टारगेट प्राइस (रुपए) | रेटिंग | संभावित रिटर्न (%) |
| Jefferies | 800 | Buy | 21.02 |
| Goldman Sachs | 790 | Buy | 19.51 |
| UBS | 900 | Buy | 36.15 |

रेवेन्यू: Indian Hotels ने Q4FY26 में मजबूत प्रदर्शन किया और कंपनी के नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर रहे. कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 14% बढ़कर ₹2765 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹2425 करोड़ था. यह आंकड़ा अनुमानित ₹2681 करोड़ से भी ज्यादा रहा.
EBITDA: कंपनी का EBITDA 13.5% बढ़कर ₹972.65 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹856.78 करोड़ था. EBITDA Margin मामूली गिरावट के साथ 35.2% रहा, जो पिछले साल 35.3% था. हालांकि Margin में 16 बेसिस प्वाइंट की हल्की कमजोरी आई, लेकिन यह अनुमानित 35% से बेहतर रहा.
Net Profit: मुनाफा भी मजबूत बढ़त के साथ 14.8% बढ़कर ₹599.86 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹522.3 करोड़ था. कंपनी का मुनाफा बाजार के अनुमान ₹573 करोड़ से बेहतर रहा.
Dividend: इसके अलावा कंपनी ने निवेशकों के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹3.25 के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश भी की है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Hotel Sector Stocks में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
ऑक्यूपेंसी, ARR, RevPAR, डोमेस्टिक ट्रैवल डिमांड और कंपनी के एक्सपेंशन प्लान जैसे फैक्टर्स अहम माने जाते हैं.
Q2 RevPAR क्या होता है और होटल कंपनियों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
RevPAR यानी Revenue Per Available Room. यह होटल इंडस्ट्री में कमरे से होने वाली कमाई और डिमांड को मापने का अहम पैमाना है.
Q3 होटल सेक्टर पर जियोपॉलिटिकल तनाव का क्या असर पड़ता है?
ऐसे तनाव से इंटरनेशनल ट्रैवल, MICE इवेंट्स और विदेशी टूरिज्म प्रभावित हो सकता है, जिससे होटल बिजनेस पर असर पड़ता है.
Q4 क्या घरेलू ट्रैवल डिमांड होटल सेक्टर की ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती है?
हां, मजबूत डोमेस्टिक ट्रैवल और टूरिज्म डिमांड होटल कंपनियों की ऑक्यूपेंसी और रेवेन्यू बढ़ाने में मदद करती है.
Q5 होटल सेक्टर में ARR और ऑक्यूपेंसी क्यों अहम होते हैं?
ARR होटल के कमरे का औसत किराया दिखाता है, जबकि ऑक्यूपेंसी यह बताती है कि कितने कमरे भरे हुए हैं. दोनों मिलकर कंपनी की कमाई और मार्जिन तय करते हैं.