42% का रिटर्न चाहिए तो लगा सकते हैं ₹84 वाले इस शेयर में पैसा, कमजोर तिमाही के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश

Stock to Buy: ग्राउंड-लेवल पर एक्सक्यूशन संबंधी चुनौतियों और उपकरणों की आपूर्ति में देरी के कारण कंपनी का प्रदर्शन दबाव में रहा. इसके बावजूद ब्रोकरेज को कंपनी के लॉन्ग-टर्म ग्रोथ आउटलुक पर भरोसा है और उसने शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है.
42% का रिटर्न चाहिए तो लगा सकते हैं ₹84 वाले इस शेयर में पैसा, कमजोर तिमाही के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश

पिछले 3 वर्षों में शेयर ने 135% और 5 वर्षों में 348% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

Stock to Buy: पावर कंपनी Inox Wind की चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे हैं. ग्राउंड-लेवल पर एक्सक्यूशन में चुनौतियों और उपकरण आपूर्ति में देरी के कारण कंपनी का प्रदर्शन दबाव में रहा. इसके बावजूद ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज ने शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है और कहा है कि आने वाले वर्षों में कंपनी मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस (O&M) बिजनेस के दम पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है.

FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 24% बढ़कर 4,400 करोड़ रुपये रहा, हालांकि यह कंपनी के 5,000 करोड़ रुपये के गाइडेंस से कम रहा. EBITDA मार्जिन भी 90 बेसिस प्वाइंट घटकर 20.4% पर आ गया, जिससे EBITDA करीब 900 करोड़ रुपये रहा.

चौथी तिमाही में दबाव

मार्च तिमाही (Q4FY26) में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 3% घटा. EBITDA 29% गिरकर करीब 200 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA मार्जिन 22% से घटकर 16% पर आ गया. इसी अवधि में मुनाफा भी 45% टूटकर लगभग 100 करोड़ रुपये रह गया. ब्रोकरेज के अनुसार, कमजोर प्रदर्शन की मुख्य वजह प्रोजेक्ट्स के ऑर्डर पूरा करने में देरी और ECS सप्लाई में आई बाधाएं रहीं.

ऑर्डर बुक ने बढ़ाया भरोसा

कमजोर तिमाही के बावजूद कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत बनी हुई है. FY26 के अंत तक Inox Wind के पास 3.1 GW का मैन्युफैक्चरिंग ऑर्डर बुक था. इसमें करीब 27% हिस्सा केवल इक्विपमेंट सप्लाई का है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को CESC से मिला 1,500 मेगावाट का बड़ा ऑर्डर अगले 3-4 वर्षों में पूरा होगा. इससे कंपनी की कमाई और प्रोजेक्ट विजिबिलिटी मजबूत हुई है.

Inox Wind

O&M बिजनेस बना बड़ा ग्रोथ ड्राइवर

कंपनी की सब्सिडियरी यूनिटInox Green का O&M पोर्टफोलियो बढ़कर 13.3GW पहुंच गया है. इसमें 10GW विंड और 3.3GW सोलर एसेट्स शामिल हैं. मैनेजमेंट का अनुमान है कि सिर्फ O&M बिजनेस से FY27 में करीब 600 करोड़ रुपये का EBITDA हासिल किया जा सकता है. ब्रोकरेज का मानना है कि यह बिजनेस आने वाले वर्षों में कंपनी के लिए स्थिर और हाई मार्जिन वाला रेवेन्यू सोर्स बनेगा.

FY27 के लिए बड़ा लक्ष्य

मैनेजमेंट ने FY27 में करीब 7,500 करोड़ रुपये के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है, जो FY26 के मुकाबले लगभग 75% अधिक है. साथ ही EBITDA मार्जिन करीब 20% रहने का अनुमान जताया गया है, जिससे EBITDA 1,500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

कंपनी पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग में भी बैकवर्ड इंटीग्रेशन की योजना बना रही है, जिससे लागत नियंत्रण और मार्जिन में सुधार की उम्मीद है.

क्यों बरकरार है BUY रेटिंग?

ब्रोकरेज ICICI सिक्योरिटीज का मानना है कि भारत में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के लिए माहौल लगातार बेहतर हो रहा है. FY27 में 10-12 GW विंड कंपोनेंट वाले प्रोजेक्ट्स की बिडिंग होने की संभावना है. इससे Inox Wind जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिल सकता है.

हालांकि FY26 के कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए ब्रोकरेज ने अपने अनुमान घटाए हैं और टारगेट प्राइस 130 रुपये से कम करके 120 रुपये कर दिया है. इसके बावजूद शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखी गई है. मौजूदा भाव (₹84.38) से स्टॉक में आगे 42 फीसदी तक अपसाइड दिख सकता है.

पैरामीटरडीटेल
स्टॉक का नामआईनॉक्स विंड
रेटिंगबाय
करंट प्राइस₹84.38
टारगेट प्राइस₹120 (पहले ₹130)
संभावित अपसाइड42%
52 वीक हाई₹198.19
52 वीक लो₹74.91

क्या हैं जोखिम?

  • नए ऑर्डर मिलने की रफ्तार धीमी पड़ना
  • रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स की बिडिंग में सुस्ती
  • प्रोजेक्ट निष्पादन में और देरी
  • ग्राहकों से वसूली बढ़ना

ब्रोकरेज का मानना है कि निकट अवधि में चुनौतियां बनी रह सकती हैं, लेकिन मजबूत ऑर्डर बुक, बढ़ते O&M बिजनेस और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की तेज मांग Inox Wind के लिए लॉन्ग-टर्म में पॉजिटिव संकेत हैं.

3 साल में मल्टीबैगर रिटर्न

मंगलवार को स्टॉक 0.67% की बढ़त के साथ 84.38 रुपए पर बंद हुआ है. स्टॉक का 52 वीक हाई 198.19 रुपए, जो इसने 2 जून 2025 को बनाया था. वहीं 52 वीक लो 74.91 रुपए है, जो इसने 30 मार्च 2026 को टच किया था.

शेयर अपने हाई से 57% से ज्यादा गिर चुका है. बीते एक हफ्ते में स्टॉक 11.84% और एक महीने में 15.90% तक गिरा है. वहीं, इस साल शेयर में अब तक 30.96% की गिरावट आई है. पिछले एक साल में शेयर 53.61% और 2 साल में 42.19% लुढ़का है. हालांकि, पिछले 3 वर्षों में शेयर ने 135.11% और 5 वर्ष में 347.99% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

अवधिबदलाव (%)
1 हफ्ता-11.84%
हफ्ता-11.75%
1 महीना-15.90%
3 महीने-4.89%
इस साल अब तक-30.96%
6 महीने-36.42%
1 वर्ष-53.61%
2 वर्ष-42.19%
3 वर्ष135.11%
5 वर्ष347.99%
10 वर्ष58.13%

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source