5G और गांवों में नेटवर्क विस्तार से चमकेगा ये टेलीकॉम स्टॉक, ब्रोकरेज ने दिया अग्रेसिव टारगेट

Telecom Stock: ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत परिचालन क्षमता, ग्रामीण विस्तार और बेहतर ARPU के कारण यह शेयर अगले 2 से 3 तिमाहियों में शानदार रिटर्न दे सकता है.
5G और गांवों में नेटवर्क विस्तार से चमकेगा ये टेलीकॉम स्टॉक, ब्रोकरेज ने दिया अग्रेसिव टारगेट

टेलीकॉम सेक्टर के शेयर भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom) पर ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने पॉजिटिव रुख अपनाया है. ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत परिचालन क्षमता, ग्रामीण विस्तार और बेहतर ARPU के कारण यह शेयर अगले 2 से 3 तिमाहियों में शानदार रिटर्न दे सकता है.

क्यों करें Bharti Hexacom में निवेश?

Bharti Hexacom, जो भारती एयरटेल की सहायक कंपनी है, पूर्वोत्तर और राजस्थान सहित उत्तर भारत के सर्किलों में दूरसंचार सेवाएं प्रदान करती है. ब्रोकरेज फर्म के अनुसार कंपनी के सपोर्ट में ये फैक्टर्स काम कर रहे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

डिजिटल और कस्टमाइज्ड समाधान- Bharti Hexacom ग्राहकों को डिजिटल जुड़ाव बढ़ाने और उनकी विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग प्रकार के कस्टमाइज्ड सॉल्यूशन पेश कर रही है.

ग्रामीण बाजार में उपस्थिति- कंपनी की उत्तर पूर्व और राजस्थान के बाजारों में मजबूत उपस्थिति है. राजस्थान में कंपनी की बाज़ार हिस्सेदारी 38.5% है, जो इसे दूसरा सबसे बड़ा वायरलेस मोबाइल ऑपरेटर बनाती है.

बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद- HDFC Securities का मानना है कि प्रीमियम सर्विसेज पर ध्यान केंद्रित करने और उच्च मूल्य वाले ग्राहकों को आकर्षित करने की रणनीति से कंपनी का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर्स (ARPU) लगातार बढ़ेगा.

वैल्युएशन- रिपोर्ट के अनुसार, BHL का वैल्युएशन उसके प्रतिस्पर्धी भारती एयरटेल की तुलना में वर्तमान में कम है.

ARPU और रिटर्न- BHL का ARPU Bharti Airtel से केवल 1.8% कम है, लेकिन रिटर्न देने की क्षमता भारती से थोड़ी कम है.

मैनेजमेंट और स्ट्रैटेजी- कंपनी का मैनेजमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन और स्पेक्ट्रम निवेश में लगातार निवेश कर रहा है, जिससे इसकी प्रतिस्पर्धी क्षमता मजबूत हो रही है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी की मजबूत पैरेंटल सपोर्ट, मजबूत रणनीतिक स्थिति और परिचालन के कारण स्टॉक में कई वर्षों तक बढ़ोतरी जारी रह सकती है.

Bharti Hexacom Share Price Target

HDFC सिक्योरिटीज ने ₹1770-1805 की रेंज में स्टॉक खरीदने की सलाह दी है. स्टॉक के लिए पहला टारगेट ₹1955 और दूसरा टारगेट ₹2085 प्रति शेयर तय किया है. शेयर का मौजूदा भाव 1863.50 रुपए है. इसमें आगे 12% तक अपसाइड दिख सकता है.

शेयर का प्रदर्शन

टेलीकॉम स्टॉक सोमवार को 4.63% बढ़कर 1870.75 रुपए पर बंद हुआ. स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 2,051 रुपए और लो 1,225 रुपए है. मार्केट कैप 93,537.50 करोड़ रुपए है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक महीने में यह 11.52% और बीते 6 महीने में 18.16% तक बढ़ चुका है. जबकि इस साल शेयर में अब तक 26.29% की बढ़त आई है. पिछले एक साल में शेयर ने 31.08% रिटर्न दिया है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- FAQs

Q1. HDFC Securities ने Bharti Hexacom पर क्या रेटिंग दी है?
HDFC Securities ने Bharti Hexacom पर ‘Buy’ रेटिंग दी है.

Q2. ब्रोकरेज ने किस प्राइस रेंज में खरीदारी की सलाह दी है?
HDFC Securities ने ₹1770-1805 की रेंज में Bharti Hexacom का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है.

Q3. Bharti Hexacom का शेयर टारगेट प्राइस क्या है?
टारगेट प्राइस 1955 और 2085 रुपए प्रति शेयर दिया है.

Q4. Bharti Hexacom में निवेश क्यों करें?
ग्रामीण बाजारों में मजबूत उपस्थिति, डिजिटल और कस्टमाइज्ड सॉल्यूशन, प्रीमियम ग्राहकों पर फोकस, जिससे ARPU बढ़ रहा है.

Q5. कंपनी का ARPU कैसा है?
Bharti Hexacom का ARPU, Bharti Airtel से सिर्फ 1.8% कम है, यानी इसका रेवेन्यू मॉडल काफी मजबूत है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6