&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy: आईटी डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी Redington अब खुद को एक पारंपरिक हार्डवेयर डिस्ट्रीब्यूटर से कहीं आगे, एक फुल-स्टैक टेक्नोलॉजी पार्टनर और क्लाउड का किंग बनाने की ओर अग्रसर है. कंपनी के इस बड़े डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को देखते हुए HDFC सिक्योरिटीज ने इसे निवेशकों के लिए एक आकर्षक अवसर बताया है और अगले 2-3 क्वार्टर के लिए ₹338 तक का बुल केस टारगेट दिया है.
लगभग 30 साल पहले HP प्रिंट और सप्लाई की डिस्ट्रीब्यूशन से शुरुआत करने वाली Redington आज क्लाउड, AI, 3D प्रिंटिंग, सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी उच्च मूल्य वाली सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी की मजबूत उपस्थिति भारत, मध्य पूर्व, अफ्रीका, तुर्की और दक्षिण एशिया में है, जबकि कुल 31 देशों में 40 से ज्यादा मार्केट्स में इसकी पहुंच है. भारत, यूएई और सऊदी अरब इसके लिए सबसे बड़े बाजार हैं और कुल राजस्व में 70% से अधिक हिस्सा इन्हीं से आता है.
Redington ने पिछले दशक में खुद को पारंपरिक हार्डवेयर डिस्ट्रीब्यूटर से आगे बढ़ाते हुए सॉफ्टवेयर-डिफाइंड सर्विसेज और प्रीमियम टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस की ओर मोड़ा है. कंपनी अब-
जैसे हाई ग्रोथ सेगमेंट पर फोकस कर रही है.
कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले समय में हार्डवेयर की तुलना में सॉफ्टवेयर और डिजिटल सर्विसेज राजस्व का प्रमुख हिस्सा बनें।
कंपनी अब उभरते बाजारों खासकर ASEAN, CIS और अफ्रीका में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है. हाल ही में Redington ने साउथ अफ्रीका और CIS देशों में भी एंट्री की है.
कंपनी के मुताबिक अगले चरण की ग्रोथ 4 स्तंभों पर आधारित होगी-
ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का SISA (सिंगापुर, भारत और साउथ एशिया) बिजनेस मजबूत मार्जिन दे रहा है. FY25 में SISA की PAT मार्जिन 3.0% रही, जबकि Rest of World (RoW) से यह 1.7% थी. ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि क्लाउड, SaaS और डिजिटल सर्विसेज की बढ़ती मांग कंपनी के लिए महत्वपूर्ण विकास अवसर बना रही है.
ब्रोकरेज ने स्टॉक को ₹280-₹290 के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है और गिरावट पर ₹255-₹265 पर और जोड़ने की सिफारिश की है. अगले 2-3 क्वार्टर में बेस केस टारगेट ₹312 और बुल केस टारगेट ₹338 तय किया है.
Redington निरंतर बिज़नेस मॉडल अपग्रेड और डिजिटल-फोकस्ड स्ट्रैटेजी के साथ खुद को सिर्फ हार्डवेयर डिस्ट्रीब्यूटर नहीं, बल्कि एक फुल-स्टैक टेक्नोलॉजी पार्टनर के रूप में स्थापित कर रही है. ब्रोकरेज की राय में कंपनी लंबी अवधि में निवेशकों के लिए मजबूत विकल्प हो सकती है.
Redington के शेयर का प्रदर्शन देखें तो बीते 3 महीने में यह 18% और इस साल अब तक 44% तक बढ़ चुका है. जबकि पिछले एक साल में शेयर में 51% की तेजी आई है. वहीं, पिछले 2 साल में स्टॉक ने 77% और 5 साल में 325% का शानदार रिटर्न दिया है. स्टॉक का 52 वीक हाई 334.90 रुपए है और लो 181.25 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 22,538.56 करोड़ रुपए है.
BSE 500 में शामिल Redington में दो म्यूचुअल फंड की बड़ी हिस्सेदारी है. HDFC SMALL CAP FUND की कंपनी में 9.03% और TATA MUTUAL FUND - TATA SMALL CAP FUND की 1% हिस्सेदारी है. जबकि ICICI PRUDENTIAL LIFE INSURANCE COMPANY के पास 2.82% हिस्सेदारी है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
