&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy: गोल्ड लोन (Gold Loan) की दिग्गज कंपनी मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (Q2) में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. कंपनी के नतीजे बताते हैं कि गोल्ड प्राइस (Gold Price) में मजबूती और बेहतर रिकवरी ने न केवल मार्जिन को सहारा दिया, बल्कि आय और मुनाफेको भी नई ऊंचाई पर पहुंचाया. Q2 के मजबूत नतीजों के बाद लगभग सभी प्रमुख ब्रोकरेज हाउस ने मुथूट फाइनेंस पर अपनी रेटिंग्स को और मजबूत किया है. कई ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस में बड़ी बढ़ोतरी की है.
ब्रोकरेज के मुताबिक, Muthoot Finance की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दोनों ही बाजार अनुमान से काफी बेहतर रहे. बढ़ती सोने की कीमतों और बेहतर रिकवरी रेट ने कंपनी के लोन पोर्टफोलियो को सपोर्ट किया. इससे ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस मजबूत रहा और एसेट क्वालिटी स्थिर बनी रही.
एनबीएफसी मुथूट फाइनेंस ने सितंबर तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. कंपनी ने दमदार प्रदर्शन जारी किया है. मुनाफे में 87% और नेट इंटरेस्ट इनकम में 58% से अधिक ग्रोथ दर्ज किया गया. गुरुवार को यह शेयर दो फीसदी की तेजी के साथ 3395 रुपए (Muthoot Finance Share Price) पर बंद हुआ. बंपर नतीजों के बाद शुक्रवार को स्टॉक पर नजर रख सकते हैं.
Q2 में मुथूट फाइनेंस के स्टैंडअलोन प्रदर्शन की बात करें तो टोटल इनकम 57% ग्रोथ के साथ 6461 करोड़ रुपए रही. प्रॉफिट बिफोर टैक्स 85% ग्रोथ के साथ 3151 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 87% ग्रोथ के साथ 2345 करोड़ रुपए रहा. लोन असेट्स 47% ग्रोथ के साथ 1.32 लाख करोड़ रुपए रहा. ब्रांच की संख्या अब 496 हो गई है. रिटर्न ऑन ऐवरेज लोन 7.44% रहा जो Q1 में 7.16% और एक साल पहले 5.74% था. रिटर्न ऑन ऐवरेज इक्विटी 30.61% रहा जो Q1 में 28.28% और एक साल पहले 19.99% था. बुक वैल्यु पर शेयर 793.09 रुपए हो गई है.
Morgan Stanley ने कहा कि कंपनी का ग्रोथ ट्रेंड मजबूत है और मार्जिन में लगातार सुधार दिख रहा है. बेहतर एसेट क्वालिटी, बढ़ता AUM और मुनाफा में मजबूत रिकवरी मुख्य सकारात्मक कारक हैं. टारगेट प्राइस 3,660 रुपए से बढ़ाकर 4,050 करोड़ रुपए किया है.
CLSA के मुताबिक Q2 के नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर रहे. NII अनुमान से 11% ऊपर, जबकि PPOP और PAT लगभग 23% ज्यादा रहे.ब्रोकरेज FY25–27 के बीच 25% AUM CAGR की उम्मीद कर रहा है. बेहतर ऑपरेटिंग लेवरेज और NIM विस्तार कंपनी के लिए आगे ग्रोथ को सपोर्ट करेगा. टारगेट प्राइस 3,600 रुपए से बढ़ाकर 4,000 रुपए किया है.
Jefferies ने भी अपने टारगेट में बढ़ोतरी की है. टारगेट प्राइस 3,860 रुपए से बढ़ाकर 4,000 रुपए किया है. PAT अनुमान से बेहतर रहा, जिसमें NII ग्रोथ और NPA रिकवरी से हुए राइटबैक्टस का बड़ा योगदान रहा. Jefferies FY26–27 के लिए 36% EPS CAGR और 24%+ ROE का अनुमान लगा रहा है.
Bernstein ने आउटपरफॉर्म रेटिंग बरकरार रखी, लेकिन टारगेट प्राइस CMP से नीचे है. टारगेट प्राइस 2,700 रुपए से बढ़ाकर 3,400 रुपए तक किया है. ब्रोकरेज ने AUM ग्रोथ और मार्जिन विस्तार को सकारात्मक बताया, लेकिन मूल्यांकन को लेकर अधिक सतर्क रुख अपनाया है.
Muthoot Finance एक डायवर्सिफाइड बिजनेस ग्रुप है जो गोल्ड लोन, अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस, माइक्रो फाइनेंस, गोल्ड लोन्स और इंश्योरेंस बिजनेस में है. 30 सितंबर 2025 आधार पर कंपनी का स्टैंडअलोन लोन AUM 132305 करोड़ रुपए है और यह ग्रोथ 47% का है. इसमें गोल्ड लोन का AUM 45% ग्रोथ के साथ 124918 करोड़ रुपए है. यह देश का सबसे बड़ा गोल्ड फाइनेंसर है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
