&format=webp&quality=medium)
AI जनरेटेड फोटो
हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में रिकवरी दिखाई दे रही है. हालांकि गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन में बाजार ने जबरदस्त गिरावट देखी थी. बाजार ने 3% से ज्यादा टूटे थे लेकिन अगले दिन यानी शुक्रवार को बाजार ने करीब डेढ़ परसेंट की तेजी के साथ ट्रेड करते हुए नजर आ रहे हैं. बाजार में इस उतार-चढ़ाव के बीच अगर कहीं खरीदारी करनी है तो मार्केट एक्सपर्ट की राय में दांव लगा सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन (Sandeep Jain) ने खरीदारी के लिए एक दमदार स्टॉक को चुना है.
मार्केट एक्सपर्ट की राय में Gillette India के स्टॉक को पोर्टफोलियो में शामिल किया जा सकता है. कंपनी का मार्केट कैप 26000 करोड़ रुपए है. ये स्मॉलकैप इंडेक्स का स्टॉक है और इस शेयर पर एक्सपर्ट ने खरीदारी की राय दी है.
ये भी पढ़ें: मेटल शेयरों में 'महासेल'! 52 वीक हाई से 37% तक टूटे दिग्गज स्टॉक्स, ब्रोकरेज ने इन 4 शेयरों पर जताया भरोसा
जिलेट इंडिया एक स्मॉल कैप कंपनी है (26,000 करोड़ की मार्केट कैप), लेकिन यह अपने क्षेत्र में वर्ल्ड लीडर है. इसके पास जिलेट (Gillette), विनस (Venus), ब्रौन (Braun) और ओरल-बी (Oral-B) जैसे बेहद मजबूत और लोकप्रिय ब्रांड्स हैं.
कंपनी मेल और फीमेल ग्रूमिंग के साथ-साथ ओरल केयर और टॉयलेटरीज़ क्षेत्र में भी एक्टिव है. कंपनी का ओरल केयर से भी बढ़िया रेवेन्यू आता है. एक्सपर्ट ने कहा कि इस शेयर को जब भी खरीदारी के लिए दिया है, स्टॉक ने टारगेट प्राइस अचीव किया है. स्टॉक फिलहाल करेक्शन के साथ ट्रेड कर रहा है.

कंपनी अपने उच्चतम मुनाफे (Highest ever profit) और उच्चतम सेल्स (Top line) पर बैठी हुई है. कंपनी लगभग 1.5% का डिविडेंड यील्ड भी देती है. इसमें 75% की मजबूत प्रमोटर होल्डिंग (प्रॉक्टर एंड गैंबल - P&G) है और FII/DII की हिस्सेदारी भी करीब 15% है. पिछले 3 साल में प्रॉफिट की ग्रोथ 10-11 फीसदी है.
संदीप जैन ने इसे 'बाय एंड फॉरगेट' (Buy and Forget) स्टोरी बताया है. स्टॉक अपने ऊपरी स्तरों से काफी करेक्ट हो चुका है और तकनीकी रूप से एक मजबूत सपोर्ट (100 वीकली एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) पर है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
| Duration | Absolute Change | Change % |
|---|---|---|
| 1 Week | 192.65 | 2.43 |
| 2 Weeks | 32.55 | 0.40 |
| 1 Month | -314.95 | -3.73 |
| YTD | -18.60 | -0.23 |
| 3 Months | 143.55 | 1.80 |
| 6 Months | -2248.25 | -21.66 |
| 1 Year | -38.95 | -0.48 |
| 2 Years | 1543.45 | 23.43 |
| 3 Years | 3834.20 | 89.25 |
| 5 Years | 2649.45 | 48.34 |
| 10 Years | 3724.80 | 84.55 |
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)
1. Gillette India में निवेश की सलाह क्यों दी गई है?
मार्केट एक्सपर्ट Sandeep Jain के मुताबिक, Gillette India मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो, स्थिर ग्रोथ और मजबूत फंडामेंटल्स के चलते एक अच्छा लॉन्ग टर्म निवेश विकल्प है.
2. कंपनी के पास कौन-कौन से प्रमुख ब्रांड हैं?
कंपनी के पास Gillette, Venus, Braun और Oral-B जैसे मजबूत और लोकप्रिय ब्रांड्स हैं.
3. Gillette India के फंडामेंटल्स कितने मजबूत हैं?
कंपनी का ROE 42% और ROCE 58% है. इसके अलावा कंपनी हाईएस्ट प्रॉफिट और सेल्स पर है और करीब 1.5% का डिविडेंड यील्ड देती है.
4. इस स्टॉक में निवेश का सही समय क्या है?
एक्सपर्ट के अनुसार, स्टॉक अभी करेक्शन में है और 100 वीकली EMA जैसे मजबूत सपोर्ट लेवल के पास ट्रेड कर रहा है, जो निवेश के लिए अच्छा एंट्री पॉइंट हो सकता है.
5. Gillette India के लिए टारगेट और निवेश रणनीति क्या है?
Sandeep Jain ने इसे 'Buy and Forget' स्टॉक बताया है, यानी लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करने की सलाह दी गई है, जहां स्टॉक में स्थिर रिटर्न की संभावना है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)