Jefferies ने 5G की स्पीड में बढ़ाया इस कंपनी का फ्यूचर टारगेट, खरीदने की सलाह भी दी, फिर शेयर लाल क्यों हुआ?

Stock To Buy Jefferies: Jefferies ने इस टेलीकॉम कंपनी का टारगेट ₹2210 से बढ़ाकर ₹2370 कर दिया है, लेकिन शेयर में गिरावट देखी गई. कंपनी के पास मजबूत फंडामेंटल्स हैं और टैरिफ बढ़ोतरी के बाद अच्छा रिटर्न मिल सकता है. बाजार की मौजूदा कमजोरी के चलते शेयर में दबाव दिख रहा है.
Jefferies ने 5G की स्पीड में बढ़ाया इस कंपनी का फ्यूचर टारगेट, खरीदने की सलाह भी दी, फिर शेयर लाल क्यों हुआ?

Stock To Buy Jefferies: देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel को लेकर ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने भरोसा जताया है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹2370 कर दिया है, जो पहले ₹2210 था. आज यानी 2 जून की बात करें तो कंपनी का शेयर करीब ₹1850 पर ट्रेड कर बंद हुआ है. आज इसमें हल्की गिरावट देखी गई, जिससे यह लाल निशान में कारोबार खत्म किया. अभी के प्राइस से टारगेट के बीच का गैप देखें तो स्टॉक में बेस केस के आधार पर 27% की तेजी की संभावना है. इसके बावजूद हाल ही में बाजार में इस शेयर में गिरावट देखी गई, जो निवेशकों के बीच एक बड़ा सवाल बन गया है. चलिए इसे समझने की कोशिश करते हैं.

Jefferies ने क्यों जताया भरोसा?

Jefferies का मानना है कि Airtel का रिस्क-रिवॉर्ड प्रोफाइल बेहद अनुकूल है. टेलीकॉम सेक्टर में मोबाइल यूजर्स की 75% से ज्यादा पैठ और सीमित प्रतिस्पर्धा इस स्टॉक को मजबूत स्थिति में रखती है. इसके अलावा Airtel का फ्री कैश फ्लो यील्ड (FCF Yield) भी वैश्विक कंपनियों की तुलना में बेहतर है. कंपनी की Capex Intensity यानी निवेश की तीव्रता में आने वाले वर्षों में 30% की गिरावट का अनुमान है, जिससे खर्च कम और मुनाफा ज्यादा हो सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Airtel को 2030 तक कोई नया स्पेक्ट्रम रिन्यू नहीं करना है, जो एक और फायदेमंद कारक है. वहीं, India Mobile Revenue में अगले कुछ सालों में 17% की कंपाउंड ग्रोथ संभव है.

टैरिफ बढ़ोतरी से मिल सकता है बड़ा फायदा

Jefferies का आकलन है कि यदि 2028 तक टैरिफ में 30% से ज्यादा की बढ़ोतरी होती है और ARPU (प्रति ग्राहक औसत राजस्व) ₹245 से बढ़कर ₹346 तक पहुंचता है, तो स्टॉक का टारगेट ₹2700 तक जा सकता है, यानी 45% तक की तेजी आ सकती है. हालांकि, अगर टैरिफ में कोई बढ़ोतरी नहीं होती है तो डाउनसाइड रिस्क भी मौजूद है. इस स्थिति में स्टॉक का मूल्य ₹1580 तक गिर सकता है, यानी 15% का नुकसान भी संभव है. वहीं, Macquarie ने "Outperform" रेटिंग के साथ इसका टारगेट ₹1800 रखा है. Citi ने भी "Buy" रेटिंग दी है और टारगेट ₹2090 तय किया है.

क्यों आज गिरा शेयर?

  • बाजार की मौजूदा कमजोरी और वैश्विक अनिश्चितता.
  • निवेशकों का टैरिफ बढ़ोतरी को लेकर आश्वस्त न होना.
  • हाल ही में टेलीकॉम सेक्टर में निवेश को लेकर सतर्कता.

भले ही लॉन्ग टर्म में कंपनी की स्थिति मजबूत दिख रही हो, लेकिन बाजार भावनाएं और अल्पकालिक डेटा शेयर को प्रभावित कर रहे हैं.

देखें वीडियो: Long Term Stocks

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6