&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy.
Stock to Buy: ग्रामीण बाजारों में सुधार, त्योहारी सीजन में मजबूत खर्च, GST प्रोत्साहन और ब्याज दरों में नरमी के कारण ऑटो इंडस्ट्री को बूस्ट मिला है. इससे उद्योग में वॉल्यूम ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा. ब्रोकरेज एसबीआई सिक्योरिटीज (SBI Securities) के मुताबिक, इसका फायदा ऑटो कम्पोनेंट बनाने वाली ASK Automotive और Minda Corp को भी होगा. ब्रोकरेज ने इन दोनों स्टॉक्स पर खरीद की सलाह दी है. शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए यहां अच्छा मौका बनता दिख रहा है.
ब्रोकरेज ने शॉर्ट-टर्म के लिए ASK Automotive को पिक किया है. यह शेयर 554.65 है. इस ऑटो एंशिलियरी स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 578 रुपए और लो 333.85 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 12.39% और दो हफ्ते में 7.55% की तेजी आई है. अगले 3 महीने के लिए 585 रुपए टारगेट दिया गया है.
ये भी पढ़ें- उड़ान भरेगा ये Defence PSU Stock! कंपनी के पास TTM सेल्स का 6 गुना ऑर्डर बुक, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
ASK Automotive देश की लीडिंग ऑटोमोटिव कंपनी है जो 2-व्हीलर के लिए एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम्स (ब्रेक शूज, डिस्क ब्रेक पैड्स और ब्रेक पैनल असेंबली) मैन्युफैक्चर करती है. 2W स्पेस में अपने सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर करीब 50% है. कंपनी ने एडवांस उत्पादों जैसे एस्बेस्टस-मुक्त ब्रेक शू, डिस्क ब्रेक पैड के लिए रिटेंशन सिस्टम (मैकेनिकल बॉन्डिंग), सुरक्षा नियंत्रण केबल और सनरूफ सिस्टम के लिए केबल के लिए वैश्विक कंपनियों के साथ प्रौद्योगिकी लाइसेंसिंग समझौते किए हैं.
ब्रोकरेज के मुताबिक, राजस्थान के करोली स्थित सुविधा ने 65% उपयोग पा लिया है और विस्तार का काम जोरों पर है. जनवरी 2025 में चालू हुई बेंगलुरु सुविधा ने तेजी से विकास किया है और वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में EBITDA स्तर पर भी पहुंच गई है. बेहतर मांग के चलते, वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में उपयोग 60% और वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही तक 70-75% तक पहुंचने की उम्मीद है.
SBI सिक्योरिटीज ने मिंडा कॉरपोरेशन पर भी खरीदारी की सलाह दी है. शॉर्ट-टर्म टारगेट 640 रुपए प्रति शेयर दिया है. शेयर का मौजूदा भाव 570.80 रुपए है. स्टॉक का 52 वीक हाई 623.40 रुपए और लो 445.25 रुपए है. पिछले एक महीने में शेयर 14.21 फीसदी और 2 हफ्ते में 11.50 फीसदी तक बढ़ा है.
स्पार्क मिंडा की प्रमुख कंपनी मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MCL),) भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माताओं में से एक है, जिसकी देशभर में उपस्थिति और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति है. कंपनी के विविध पोर्टफोलियो में एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स, मेक्ट्रोनिक्स, डाई कास्टिंग, इलेक्ट्रिकल सूचना प्रणाली और इंटीरियर प्लास्टिक शामिल हैं, जो दोपहिया, तिपहिया, यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों, ऑफ-रोड वाहनों के साथ-साथ आफ्टर-मार्केट सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करते हैं.
कंपनी ने FY30 के लिए अपनी रणनीतिक योजना की घोषणा की है, जिसमें राजस्व को 3.5 गुना बढ़ाकर 17,500 करोड़ रुपये करना शामिल है. इसके अलावा, कंपनी को उम्मीद है कि EBITDA मार्जिन FY25 के 11.4% से बढ़कर FY30 तक 12.5% से ज्यादा हो जाएगा, साथ ही कंपनी का डेट/इक्विटी भी FY25 के 0.6x से घटकर FY30 में 0.3x हो जाएगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

VIDEO- गिरते Sensex-Nifty के बीच JP Morgan के 3 टॉप स्टॉक्स