&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy: बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ. निफ्टी में 0.33% और सेंसेक्स 0.31% की तेजी रही. आने वाले दिनों में शेयर बाजार के लिए ट्रेड डील काफी अहम होगी, क्योंकि अमेरिका, चीन और भारत के साथ ट्रेड डील पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है. इस बीच सेठी फिनमार्ट के एमडी विकास सेठी ने शॉर्ट-टर्म के लिए 2 शेयर चुने हैं. इनके लिए टारगेट्स और स्टॉप लॉस भी बताए हैं.
एक्सपर्ट विकास सेठी ने स्मॉलकैप Jash Engineering पर खरीदारी की सलाह दी है. 515 रुपए का शॉर्ट-टर्म टारगेट दिया है और 475 रुपए का स्टॉप लॉस रखा है. यह कंपनी वॉटर रिलेटेड सेक्टर को इक्विपमेंट प्रदान करने का काम करती है.
प्रोडक्ट्स- कंपनी वॉटर इनटेक सिस्टम, वॉटर और वेस्ट वॉटर पम्पिंग स्टेशन, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाती है.
मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी- कंपनी के 6 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं, जिसमें 2 भारत में और अमेरिका, यूके, हॉन्गकॉन्ग एवं ऑस्ट्रेलिया में एक-एक हैं.
वॉटर कंट्रोल गेट- Jash Engineering का एक प्रोडक्ट है वॉटर कंट्रोल गेट, जोकि फ्लड कंट्रोल, वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट और इरिगेशन सेक्टर में काम आता है. उस प्रोडक्ट में यह दुनिया की टॉप 5 कंपनियों में से एक है.
क्लाइंट लिस्ट- क्लाइंट लिस्ट जबरदस्त है. घरेलू क्लाइंट में रिलायंस, अदानी, एनटीपीसी और एलएंडटी शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय में GE Power इसके क्लाइंट हैं.
डिश फिल्टर मशीन- कंपनी ने भारत में पहला इंडिजिनिएस डिश फिल्टर मशीन बनाया है. जर्मनी की एक कंपनी के साथ टेक्निकल साझेदारी की है.
ऑर्डर बुक- कंपनी के पास करीब 1,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर बुक है.
एक्सपर्ट ने Vesuvius India को शॉर्ट-टर्म पिक में शामिल किया है. स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 515 रुपए दिया है और 470 रुपए का स्टॉप लॉस रखना है. एक्सपर्ट के मुताबिक, यह यूके की एक MNC है. यह Vesuvius की भारत में सब्सिडियरी कंपनी है. यह मोल्टन मेटल फ्लो इंजीनियरिंग में एक वर्ल्ड लीडर है.
कंपनी मुख्य रूप से Refractories प्रोडक्ट्स और कंट्रोल सिस्टम्स बनाती है, जो इंडस्ट्रियल एप्लिकेशंस में काम आती है. कई सारी इंडस्ट्रीज जैसे- स्टील, एल्युमीनियम, सीमेंट्स, मिनरल्स, हाइड्रो-कार्बन, रिफाइनरीज, इन सब सेक्टर्स को कैटर करती है. कंपनी का अच्छा-खासा फोकस स्टील और फाउंड्रीज सेगमेंट पर है.
कंपनी के फंडामेंटल बहुत ही मजबूत है. अच्छे रिटर्न रेश्यो है. एक जीरो डेट कंपनी है और 19% का अच्छा ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन है. FIIs-DIIs भी करीब 25% की हिस्सेदारी रखते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)