सैलरी आने के साथ अगर बाजार से भी बुक करना चाहते हैं प्रॉफिट? नोट कर लीजिए 15 दिन में कमाई कराने वाले 5 शेयर के नाम

Stock to Buy for Next 15 Days: सैलरी आने के साथ अगर आप बाजार से भी कमाई करना चाहते हैं, तो कुछ चुनिंदा शेयर 15 दिनों के भीतर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. Cummins India, Railtel, Aarti Drugs और Aarti Pharma जैसे स्टॉक्स शॉर्ट टर्म के लिए मजबूत दिख रहे हैं. स्टॉपलॉस के साथ निवेश जरूरी है.
सैलरी आने के साथ अगर बाजार से भी बुक करना चाहते हैं प्रॉफिट? नोट कर लीजिए 15 दिन में कमाई कराने वाले 5 शेयर के नाम

Stock to Buy for Next 15 Days: अगर आप महीने की सैलरी के साथ शेयर बाजार से भी कमाई करना चाहते हैं, तो यह समय निवेश के लिए अनुकूल हो सकता है. ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने चार ऐसे स्टॉक्स की पहचान की है जो 15 दिनों के भीतर अच्छा रिटर्न देने की स्थिति में नजर आ रहे हैं. इन स्टॉक्स का टारगेट और स्टॉप लॉस लेवल भी ब्रोकरेज फर्म ने दिया है.

धमाल मचा सकते हैं ये चार शेयर

पहला नाम है Cummins India का, जो इंजीनियरिंग और पावर से जुड़ी एक कंपनी है. इसका करंट प्राइस ₹3,573.90 है और निवेश के लिए एंट्री प्राइस ₹3,525 से ₹3,565 के बीच सुझाई गई है. इसमें स्टॉपलॉस ₹3,495 तय किया गया है जबकि टारगेट रखा गया है ₹3,775 का. अगर स्टॉक टारगेट तक पहुंचता है तो करीब 6.5% का रिटर्न मिल सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

दूसरे नंबर पर है Railtel Corporation, जो सरकारी टेलीकॉम सेवा प्रदाता है. डिजिटल इंडिया जैसे सरकारी प्रोजेक्ट्स से इसे लगातार फायदा मिल रहा है. इसका करंट प्राइस ₹416 है और एंट्री रेंज ₹414.80 से ₹419 के बीच तय की गई है. ₹412 पर स्टॉपलॉस और ₹440 का टारगेट तय किया गया है. यह स्टॉक 5% से अधिक का रिटर्न दे सकता है.

तीसरा शेयर है Aarti Drugs, जो फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री से जुड़ी एक मिडकैप कंपनी है. करंट प्राइस ₹520 है और एंट्री के लिए ₹498 से ₹503 के दायरे को सही माना गया है. ₹482 पर स्टॉपलॉस और ₹566 का टारगेट रखा गया है. यह स्टॉक अगर टारगेट तक पहुंचता है तो निवेशकों को 10% से अधिक का फायदा हो सकता है.

चौथे नंबर पर है Aarti Pharma, जिसे Aarti Industries के नाम से भी जाना जाता है. इसका करंट भाव ₹952.90 है और एंट्री के लिए ₹946.90 से ₹956.50 की रेंज सुझाई गई है. ₹937 का स्टॉपलॉस और ₹1,015 का टारगेट तय किया गया है. कंपनी के फार्मा और स्पेशियलिटी केमिकल सेगमेंट में विस्तार की वजह से इसमें अच्छी तेजी की संभावना जताई जा रही है.

15 दिनों के लिए लगा सकते हैं पैसा

इन सभी स्टॉक्स के लिए निवेश की अवधि 0 से 15 दिन के बीच रखी गई है, यानी ये पूरी तरह से शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग विचार हैं. ऐसे में निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे बाजार पर लगातार नजर रखें और तय किए गए स्टॉपलॉस का सख्ती से पालन करें. बाजार की दिशा अगर विपरीत हो तो नुकसान से बचने का यही सबसे सही तरीका है.
(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6