&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy for Long Term: गैस डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के शेयरों में बीते एक महीने में लगभग 10% की तेजी देखी गई है. लेकिन ब्रोकरेज हाउस CITI का मानना है कि यह तेजी अभी सिर्फ शुरुआत है. CITI ने IGL के शेयर पर ‘बाय’ की रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट पहले के 250 रुपए से बढ़ाकर 270 रुपए कर दिया है.
CITI ने कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन को लेकर FY26 से FY28 तक के लिए अपने अनुमान संशोधित किए हैं. पहले के मुकाबले अब EBITDA मार्जिन अनुमान को 6.5-7 रुपए प्रति एससीएम से बढ़ाकर 7-7.5 रुपए प्रति एससीएम कर दिया गया है. इसका मतलब है कि कंपनी को हर घन मीटर गैस पर पहले से अधिक ऑपरेटिंग मुनाफा होगा.
CITI की रिपोर्ट का एक बड़ा पॉइंट यूनिफाइड टैरिफ सिस्टम में बदलाव को लेकर है. अब तक देश में गैस ट्रांसपोर्टेशन के लिए 3-ज़ोन सिस्टम लागू था, जिसमें दूरी के अनुसार शुल्क लगता था. लेकिन अब इसे बदलकर 2-ज़ोन सिस्टम किया जा रहा है. IGL अब तक ज़ोन-2 और ज़ोन-3 में आती थी, जहां टैरिफ अपेक्षाकृत अधिक थे. नए सिस्टम में आने से कंपनी की गैस ट्रांसपोर्टेशन लागत में कमी आएगी और इसका सीधा फायदा मार्जिन और मुनाफे पर पड़ेगा. CITI का मानना है कि IGL इस बदलाव की एक प्रमुख लाभार्थी कंपनी होगी.
हाल के हफ्तों में हुई तेजी के बावजूद, CITI को विश्वास है कि IGL के शेयरों में आगे भी ऊपरी संभावनाएं बची हुई हैं. टैरिफ में बदलाव, ऑपरेशनल लागत में कमी और मार्जिन में सुधार जैसे कारक कंपनी के लॉन्ग टर्म ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं. यदि आप मिड से लॉन्ग टर्म निवेशक हैं, तो IGL आपके पोर्टफोलियो में एक स्थिर और भरोसेमंद विकल्प बन सकता है. जैसा कि ब्रोकरेज का टारगेट 270 रुपए है, जो मौजूदा लेवल से लगभग 20% ऊपर है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें