जितना साल भरा में चढ़ा ये शेयर, उससे ज्यादा की तेजी का फिर से कर रहा तैयारी, ब्रोकरेज ने खरीदने की दी सलाह

Stock to Buy: HSBC ने मारिको लिमिटेड के शेयर पर ‘बाय’ की रेटिंग दी है और 850 रुपए का टारगेट तय किया है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के फूड्स सेगमेंट में ओट्स और प्लिक्स जैसे ब्रांड ग्रोथ के मुख्य ड्राइवर होंगे. D2C मॉडल और ब्रांड पोर्टफोलियो भी फ्यूचर में मार्जिन सुधार में मदद करेंगे.
जितना साल भरा में चढ़ा ये शेयर, उससे ज्यादा की तेजी का फिर से कर रहा तैयारी, ब्रोकरेज ने खरीदने की दी सलाह

Stock to Buy: बीते एक साल में मारिको के शेयर ने 12.5% का रिटर्न दिया है, लेकिन अब इसमें और तेजी की संभावना जताई जा रही है. HSBC ब्रोकरेज हाउस ने इस शेयर को लेकर पॉजिटिव रुख बनाए रखा है और इसे ‘बाय’ की रेटिंग दी है. मौजूदा कीमत 731 रुपए है जबकि HSBC का टारगेट 850 रुपए है, यानी करीब 16.27% का अपसाइड. चलिए कंपनी के फंडामेंटल और उसके कामकाज पर नजर डाल लेते हैं.

फूड्स बिजनेस बना ग्रोथ का नया इंजन

HSBC का मानना है कि मारिको का फूड्स बिजनेस आने वाले सालों में कंपनी की वृद्धि का बड़ा हिस्सा बन सकता है. खासकर ओट्स और प्लिक्स जैसे हेल्दी प्रोडक्ट्स से कंपनी को काफी उम्मीदें हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि FY25 से FY28 के बीच इस सेगमेंट में 19% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) देखी जा सकती है.

D2C ब्रांड्स से आएगा मार्जिन में सुधार

मारिको का डायरेक्ट-टू-कंज़्यूमर (D2C) पोर्टफोलियो भी मजबूत होता जा रहा है. HSBC का कहना है कि कंपनी अपने D2C ब्रांड्स जैसे Beardo के मॉडल को दोहराकर दूसरे ब्रांड्स में भी ग्रोथ और मार्जिन सुधार ला सकती है. कंपनी True Elements, Saffola FITTIFY और Coco Soul जैसे हेल्थ फोकस्ड ब्रांड्स को भी डिजिटल चैनलों के ज़रिए आगे बढ़ा रही है.

ब्रांड पोर्टफोलियो से मिल रही स्थिरता

मारिको भारत की उन FMCG कंपनियों में शामिल है, जिसने समय के साथ अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन लाई है. घरेलू बाजार में यह पैराशूट, निहार नैचुरल्स, सेफोला, सेट वेट, लिवॉन, बीर्डो, मेडिकर और ट्रू एलिमेंट्स जैसे ब्रांड्स के माध्यम से बालों की देखभाल, त्वचा की देखभाल, हेल्दी फूड, पुरुषों की ग्रूमिंग और हाईजीन सेगमेंट में मौजूद है.

मारिको की मौजूदगी भारत के अलावा एशिया और अफ्रीका के 25 से अधिक देशों में है. इसके प्रोडक्ट्स इन उभरते बाजारों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं. कंपनी की रणनीति अब ब्रांड विस्तार और डिजिटल प्रजेंस को मजबूत करने की दिशा में केंद्रित है, जिससे इसकी दीर्घकालिक ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं.

ब्रोकरेज की रिपोर्ट बताती है कि मारिको में भले ही हालिया तेजी सीमित रही हो, लेकिन आने वाले समय में इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और फूड्स व डिजिटल चैनल्स की मजबूती इसे बाजार में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है. ऐसे में निवेशकों को इस स्टॉक पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6