&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy for 15 Days: जून तिमाही के नतीजों की घोषणा की धीमी शुरुआत और अमेरिका द्वारा कनाडा पर 35 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी से घरेलू बाजार में गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 690 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी में 205 अंकों की गिरावट आई. अमेरिकी टैफिर को लेकर जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए एक्सिस डायरेक्ट ने 3 स्टॉक्स पिक किए हैं जो अगले 15 दिनों में अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं. इसके साथ एंट्री प्राइस रेंज, स्टॉप लॉस और टारगेट प्राइस बताए गए हैं.
वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच अमेरिकी शुल्क को लेकर जुड़ी अनिश्चितताओं ने भी निवेशकों की धारणा पर असर डाला. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 689.81 अंक यानी 0.83 फीसदी गिरकर 82,500.47 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 748.03 अंक गिरकर 82,442.25 पर आ गया था. निफ्टी भी 205.40 अंक यानी 0.81 फीसदी गिरकर 25,149.85 अंक पर बंद हुआ.
ये भी पढ़ें- 52 वीक लो से 112% रिकवर हुआ स्टॉक! कंपनी को मिला ₹385 करोड़ का ऑर्डर, शेयर में तूफानी तेजी
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा निवेशक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति के तहत तिमाही आय पर फोकस कर सकते हैं. हालांकि, निकट भविष्य में, मौजूदा प्रीमियम मूल्यांकन और कम खर्च व टैरिफ अनिश्चितता जैसी वैश्विक चुनौतियां नए निवेश को रोक सकती हैं.
पोर्ट एंड पोर्ट सर्विसेज JSW Infra का शेयर फिलहाल ₹317.05 पर है. इस स्टॉक में ₹313.50 - ₹317.50 के बीच एंट्री लेने की सलाह है. ₹309 का स्टॉप लॉस और ₹353 का टारगेट रखा है. स्टॉक का 52 वीक हाई ₹355.30 और लो ₹218.10 है. कंपनी देश की दूसरी बड़ी प्राइवेड पोर्ट ऑपरेटर है.
BSE 500 में शामिल eClerx Services का शेयर वर्तमान में ₹3481.2 पर है. इस स्टॉक में ₹3,435 - ₹3,470 के बीच एंट्री लेने की सलाह है. ₹3,390 का स्टॉप लॉस और ₹3,710 का टारगेट रखा है. स्टॉक का 52 वीक हाई ₹3,875.15 और लो ₹2,116 है.
स्मॉलकैप आईटी कंपनी Genesys International का शेयर फिलहाल ₹666.2 पर है. इस स्टॉक में ₹653 - ₹669 के बीच एंट्री लेने की सलाह है. ₹635 का स्टॉप लॉस और ₹750 का टारगेट रखा है. स्टॉक का 52 वीक हाई ₹1,054.80 और लो ₹524.05 है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)