312% का रॉकेट रिटर्न दे सकता है यह Stock, जानिए क्यों सुपर बुलिश है ब्रोकरेज

Stock to BUY: वेंचुरा सिक्योरिटीज ने फिनो पेमेंट बैंक को लेकर एक दमदार रिपोर्ट जारी की है. ऐनालिस्ट का मानना है कि यह शेयर 4 गुना से अधिक हो सकता है. इस समय यह अपने लाइफ टाइम लो के करीब ट्रेड कर रहा है.
312% का रॉकेट रिटर्न दे सकता है यह Stock, जानिए क्यों सुपर बुलिश है ब्रोकरेज

Fino Payments Bank Share Price Target 2025.

Stock to BUY: फिनो पेमेंट बैंक्स को लेकर वेंचुरा सिक्योरिटीज की एक दमदार रिपोर्ट आई है. इसका कहना है कि जिस तरह टैरिफ वॉर की शुरुआत हुई है आने वाले समय में कई सारी कंपनियों की कमाई पर बुरा असर होगा. ऐसे में जो कंपनियां पूरी तरह डोमेस्टिक हैं, उनका आउटलुक बेहतर है. ब्रोकरेज का मानना है कि यह शेयर वर्तमान भाव से 4 गुना से अधिक हो सकता है. नवंबर 2021 में इसका 577 रुपए पर आईपीओ आया था. इस समय यह शेयर 208 रुपए (Fino Payments Bank) पर है और इसका ऑल टाइम लो 180 रुपए का है.

क्या करता है Fino Payments Bank?

आइए पहले जानते हैं कि कंपनी करती क्या है. यह एक पेमेंट बैंक जिसकी लाइसेंसिंग पहली बार रिजर्व बैंक ने 2016 में जारी किया था. पेमेंट बैंक्स एक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन है जो सारी बैंकिंग सर्विसेज जैसे डिपॉजिट, मोबाइल बैंकिंग, रेमिटेंस जैसी सर्विसेज देती है. हालांकि, इनके पास लोन और क्रेडिट की डायरेक्ट सुविधा नहीं होती है. लोन देने के लिए ये किसी बैंक्स के साथ पार्टनरशिप करती हैं. वर्तमान में भारत में 6 पेमेंट बैंक्स हैं. इनके नाम Airtel पेमेंट बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, Fino Payments Bank, NSDL पेमेंट बैंक, Jio Payment Bank और Paytm Payment Bank हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Fino Payments Bank का बिजनेस मॉडल

बिजनेस मॉडल की बात करें तो इसके जितने भी मर्चेंट हैं, वह इसके बैंकिंग पार्टनर हैं. इनकी मदद से यह अपने कस्टमर्स को बैंकिंग सर्विसेज देती है और बदले में कमिशन से कमाई होती है. इसके 1.34 करोड़ कस्टमर्स हैं, 19 लाख बैंकिंग आउटलेट्स हैं जो 97% पिनकोड कवर करते हैं. 48 लाख डिजिटली एक्टिव कस्टमर्स हैं. ब्रोकरेज का मानना है कि इसके अकाउंट्स की संख्या FY27 तक 25 मिलियन पर पहुंच जाने की उम्मीद है जो अभी 11 मिलियन है. FY24-FY27 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू/ऑपरेटिंग प्रॉफिट/ कमाई 28%/38%/34% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है.

Fino Payments Bank Share Price Target

हाल ही में RBI के सामने इसने स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए एप्लीकेशन डाला है. अगले 12-18 महीनों में SFB का लाइसेंस मिल जाने की उम्मीद है. इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए BUY रेटिंग के साथ में कवरेज की शुरुआत की गई है और अगले 24 महीने के लिए 856 रुपए का टारगेट दिया गया है. यह शेयर 208 रुपए पर है. ऐसे में टारगेट 312% ज्यादा है. नवंबर 2021 में इसका 577 रुपए पर आईपीओ आया था. लिस्टिंग के दिन इसने 583 रुपए का लाइफ हाई बनाया था और 180 रुपए इसका लाइफ लो है जो इसने 2022 में बनाया था. इस साल का लो 200 रुपए है. ऐसे में डाउनसाइड रिस्क भी लिमिटेड है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6