&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy: भारतीय शेयर बाजार में फिर उछाल दिखा है और सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स में तेजी का फायदा रिटेल इन्वेस्टर को भी मिल सकता है. शेयर बाजार से कमाई करनी है तो एक्सपर्ट या ब्रोकरेज रिपोर्ट की मदद ले सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन (Sandeep Jain) ने खरीदारी के लिए एक दमदार शेयर को चुना है. इस शेयर में निवेशक शॉर्ट से लॉन्ग टर्म के लिहाज से दांव लगा सकते हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में ये शेयर निवेशकों को बंपर रिटर्न दिला सकता है.
मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने खरीदारी के लिए Engineers India Ltd को चुना है. एक्सपर्ट का कहना है कि इस शेयर में निवेशक दांव लगा सकते हैं. इसके लिए एक्सपर्ट ने निवेशकों को एक टारगेट प्राइस भी दिया है. एक्सपर्ट ने कहा कि यह शेयर अपने हाई से 47 फीसदी सस्ता हो चुका है. इसका हाई 303 रुपए था जो अभी 160 रुपए के आसपास में ट्रेड कर रहा है.
CMP - 160
Target Price - 230
Duration - 4-6 महीने
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कंपनी के काम की बात करें तो वह पेट्रोलियम रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स, पाइपलाइन, तेल और गैस, टर्मिनल और भंडारण, खनन और धातुकर्म, बुनियादी ढांचा, जल और अपशिष्ट प्रबंधन, शहर गैस वितरण, बिजली - तापीय, सौर, परमाणु, गैस आधारित उर्वरक परियोजनाएं, कोयला से तरल (सीटीएल) और इस्पात जैसे प्रोजेक्ट को पूरा करती है.
ये स्टॉक 21 के पीई मल्टीपल पर ट्रेड करता है. जीरो डेट कंपनी है. ROE 15 फीसदी के करीब है. दिसंबर 2023 में कंपनी ने 52 करोड़ रुपए का मुनाफा पेश किया था, जो 2024 में बढ़कर 93 करोड़ रुपए हो गया है. कंपनी में प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग्स 51 फीसदी है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)