करेक्शन के बाद 18% रिकवर हो चुके इस शेयर पर एक्सपर्ट ने दिया तगड़ा टारगेट, इस बार 52 Week High को भी पार कर सकता है भाव

Datamatics Global Services करेक्शन के बाद 18% रिकवर हुआ. संदीप जैन ने 1190 रुपए का टारगेट दिया. AI और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की डिमांड कंपनी के लिए बड़ा ट्रिगर है.
करेक्शन के बाद 18% रिकवर हो चुके इस शेयर पर एक्सपर्ट ने दिया तगड़ा टारगेट, इस बार 52 Week High को भी पार कर सकता है भाव

शेयर बाजार में सही स्टॉक्स की पहचान ही निवेशकों को लंबी रेस का विजेता बनाती है. इसी कड़ी में मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने अपने GEMS (Great Emerging Market Stocks) में चुना है Datamatics Global Services Ltd. यह आईटी और डेटा-ड्रिवेन सॉल्यूशंस कंपनी है, जो AI, ऑटोमेशन, एनालिटिक्स और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के कारोबार में तेजी से आगे बढ़ रही है.

एक्सपर्ट ने दिया टारगेट?

कंपनी का शेयर हाल ही में करेक्शन के बाद 18% तक रिकवर कर चुका है. मौजूदा भाव 997.60 रुपए है. हालांकि आज इस शेयर में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. एक्सपर्ट का मानना है कि यह आसानी से अपने 52-Week High को पार कर सकता है. संदीप जैन ने इस स्टॉक पर 1190 रुपए का टारगेट दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Datamatics की खासियत है कि यह BFSI, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल जैसे हाई-ग्रोथ सेक्टर्स को सेवाएं देती है. कंपनी के फंडामेंटल्स मजबूत हैं, राजस्व और मुनाफे दोनों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. मार्जिन्स भी सुधरे हैं और ऑर्डर बुक मजबूत बनी हुई है.

क्यों आ सकती है तेजी?

तेजी के ट्रिगर्स में शामिल हैं, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और AI सेवाओं की बढ़ती मांग, ग्लोबल क्लाइंट बेस, और एसेट-लाइट बिज़नेस मॉडल. मैनेजमेंट की आक्रामक रणनीति भी कंपनी को आगे बढ़ने में मदद कर रही है. संदीप जैन का कहना है कि Datamatics जैसे स्टॉक्स मिड और लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर रिटर्न दे सकते हैं. हालांकि, निवेशकों को हमेशा स्टॉपलॉस और रिस्क मैनेजमेंट का ध्यान रखना चाहिए.

FAQs

Q1. Datamatics का मौजूदा भाव कितना है?
करीब 997.60 रुपए.

Q2. एक्सपर्ट का टारगेट कितना है?
1190 रुपए.

Q3. कंपनी का बिज़नेस किन सेक्टर्स से जुड़ा है?
BFSI, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल.

Q4. निवेशकों के लिए क्या सलाह है?
स्टॉपलॉस का पालन करें और रिस्क मैनेजमेंट पर ध्यान दें.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6