&format=webp&quality=medium)
AI जनरेटेड फोटो
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट का माहौल है. मंगलवार की तेजी पर ब्रेक लगा है. बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में बिकवाली दिख रही है. निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली का ट्रेंड देखने को मिल रहा है. बाजार में इस उतार-चढ़ाव वाले माहौल को देखते हुए अगर कहीं खरीदारी करनी है तो मार्केट एक्सपर्ट की राय में दांव लगा सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन ने खरीदारी के लिए CCL Products के स्टॉक को चुना है.
मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन की राय में यहां खरीदारी करने की सलाह है. साल 2022 के बाद अब इस शेयर पर खरीदारी की राय दी है. ये दुनिया की प्रीमियम कॉफी मैन्युफैक्चर्र है और इंस्टेंट कॉफी की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर है. इस शेयर पर एक्सपर्ट ने खरीदारी की सलाह क्यों दी है, आइए जानते हैं.
ये भी पढ़ें: IPO Listing: SEDEMAC Mechatronics ने प्रीमियम पर मारी एंट्री, अनिल सिंघवी से जानें निवेशकों को क्या करना चाहिए
कंपनी का परिचय: सीसीएल प्रोडक्ट्स 1994 से कार्यरत है और कॉफी क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी बनकर उभरी है. यह भारत में फ्रीज-ड्राइड इंस्टेंट कॉफी बनाने वाली पहली कंपनी है.
बिजनेस मॉडल: कंपनी B2B (बिजनेस-टू-बिजनेस) और B2C (बिजनेस-टू-कंज्यूमर) दोनों मॉडल्स में काम करती है. यह दुनिया के सबसे बड़े इंस्टेंट कॉफी निर्यातकों में से एक है और वैश्विक स्तर पर 250 से अधिक ब्लेंड्स की सप्लाई करती है.
ग्लोबल उपस्थिति: कंपनी के बिजनेस ऑपरेशंस स्विट्जरलैंड, इंडिया और वियतनाम जैसे देशों में फैले हुए हैं. इसके पास 'कॉन्टिनेंटल' जैसे कई प्रसिद्ध ब्रांड्स भी हैं.

वित्तीय प्रदर्शन: पिछले 3 साल में प्रॉफिट CAGR 29% और सेल्स CAGR लगभग 15-16% रही है. कंपनी वर्तमान में हाईएस्ट एवर प्रॉफिट (TTM बेसिस पर) कमा रही है और पिछले 3-4 तिमाहियों से लगातार 100 करोड़ से ऊपर का मुनाफा दर्ज कर रही है. रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 17% है.
शेयरहोल्डिंग: प्रमोटर्स के अलावा FIIs और DIIs (विदेशी और घरेलू निवेशक) का कंपनी पर गहरा भरोसा है, जिनकी कुल हिस्सेदारी लगभग 33% है. इसके अलावा, कंपनी में प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग्स भी काफी स्ट्रॉन्ग है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
| (in Cr.) | Dec-25 | Sep-25 | FY24-25 |
|---|---|---|---|
| Revenue | 564.29 | 559.18 | 1,718.00 |
| Net Profit | 36.25 | 112.26 | 92.30 |
| EPS | 2.72 | 8.43 | 6.93 |
| Cash EPS | 3.80 | 9.51 | 10.56 |
| OPM % | 14.12 | 30.14 | 14.43 |
| NPM % | 6.42 | 20.08 | 5.37 |
स्टॉक की चाल देखें तो हफ्तेभर में ये शेयर 4 फीसदी तेजी चढ़ा है. एक महीने में इस शेयर ने 3.51 फीसदी की रिटर्न दी है. साल में अबतक ये शेयर 15.36 फीसदी तक चढ़ चुका है. 3 महीने में ये शेयर 8.46 फीसदी, 6 महीने में 16.29 फीसदी, 1 साल में 83.22 फीसदी, 2 साल में 72 फीसदी, 3 साल में 81 फीसदी और 5 साल में 313 फीसदी तक की रिटर्न दी है.
1. CCL Products किस सेक्टर की कंपनी है?
यह इंस्टेंट कॉफी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट से जुड़ी ग्लोबल कंपनी है.
2. मार्केट एक्सपर्ट Sandeep Jain ने किस स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी है?
उन्होंने CCL Products के शेयर में खरीदारी की राय दी है.
3. CCL Products का बिजनेस मॉडल क्या है?
कंपनी B2B और B2C दोनों मॉडल में काम करती है.
4. कंपनी का पिछले 3 साल का प्रॉफिट CAGR कितना रहा है?
पिछले तीन साल में कंपनी का प्रॉफिट CAGR करीब 29% रहा है.
5. कंपनी का ROE कितना है?
CCL Products का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) करीब 17% है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह कर लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)