&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy: कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में ट्रेड कर हहै. इस दौरान व्यापक बिकवाली के चलते बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आए. सेंसेक्स 157 अंक यानी 0.19% की गिरावट के साथ 84,537.90 के स्तर पर है. जबकि एनएसई निफ्टी 48 अंक गिरकर ट्रेड कर रहा है. बाजार में कमजोरी के बीच डोमेस्टिक ब्रोकरेज IDBI कैपिटल रिसर्च ने 2 से 5 हफ्ते में कमाई के लिए 2 शानदार स्टॉक्स चुने हैं. इसमें निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है.
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार के मुताबिक, हालांकि साल के आखिर में बाजार में कमजोरी दिख रही है, लेकिन यह बाजार की दिशा में कोई बड़ा बदलाव नहीं दर्शाता है. एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो गिरावट के पक्ष में ज्यादा रहा, जिसकी वजह से कल निफ्टी करीब 100 अंक गिर गया.यह समझना जरूरी है कि यह गिरावट कम कारोबार (लो वॉल्यूम) में हुई है. बाजार की दिशा में स्पष्ट बदलाव नए साल की शुरुआत में ही देखने को मिलेगा, जब बड़े संस्थागत निवेशक दोबारा सक्रिय होंगे.
एक्सपर्ट ने आगे कहा कि फिलहाल निवेशकों के लिए बेहतर यही होगा कि वे बाजार पर नजर बनाए रखें और किसी नए ट्रिगर या स्पष्ट दिशा का इंतजार करें, हालांकि बाजार में आई कमजोरी का फायदा उठाकर अच्छी और मजबूत हाई क्वालिटी लार्जकैप के शेयरों में धीरे-धीरे निवेश किया जा सकता है.
एक्सपर्ट ने आगे कहा कि दो दिन बाद आने वाले ऑटो बिक्री के आंकड़े यह संकेत देंगे कि अर्थव्यवस्था में चल रही खपत की तेजी कितनी टिकाऊ है. इकोनॉमिक डेवलपमेंट के नजरिए से भी ये आंकड़े काफी अहम होंगे.

JBM ऑटो ऑटोमोटिव बिजनेस में है जो शीट मेटल कंपोनेंट्स, टूल्स, डाई और मोल्ड और बसें बनाती और बेचती है, जिसमें बसों के लिए स्पेयर पार्ट्स, एक्सेसरीज़ और मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट की बिक्री भी शामिल है.
कंपनी में प्रोमोटर्स की 67.53% हिस्सेदारी है. जबकि FIIs और DIIs क्रमश:1.90% और 0.08% होल्ड करते हैं. स्टॉक में पब्लिक शेयरहाल्डर्स 30.47% है.

चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2FY26) में सरकारी बैंक इंडियन बैंक का शानदार रहा. सितंबर तिमाही में मुनाफा 11 फीसदी बढ़कर 3,107.9 करोड़ रुपए रहा. एसेट क्वालिटी में सुधार दिखा. ग्रॉस NPA 88 बेसिस प्वाइंट्स घटकर 2.6 फीसदी पर आ गया. जबकि नेट एनपीए 11 फीसदी गिरकर 0.16 फीसदी रहा.
1. आज शेयर बाजार में गिरावट की मुख्य वजह क्या रही?
कमजोर वैश्विक संकेतों और व्यापक बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा.
2. बाजार की स्पष्ट दिशा कब देखने को मिल सकती है?
नए साल की शुरुआत में, जब बड़े घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशक दोबारा सक्रिय होंगे.
3. गिरते बाजार में निवेशकों को क्या रणनीति अपनानी चाहिए?
निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहना चाहिए और किसी नए ट्रिगर का इंतजार करना चाहिए.
4. IDBI कैपिटल ने किन 2 स्टॉक्स को शॉर्ट-टर्म के लिए चुना है?
JBM Auto और Indian Bank.
5. इन स्टॉक्स में निवेश का समय-सीमा क्या है?
ये स्टॉक्स 2 से 5 हफ्तों के शॉर्ट-टर्म नजरिए से चुने गए हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
