&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy
Anant Raj Share Price: लगातार 6 दिनों की गिरावट के बाद सोमवार (29 सितंबर) को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा बढ़ा है जबकि निफ्टी 24,750 के ऊपर ट्रेड कर रहा है. बाजार में तेजी के बीच ब्रोकरेज पीएल कैपिटल ने रियल्टी स्टॉक अनंत राज (Anant Raj Share Price) पर खरीद की सलाह दी है. सोमवार के कारोबार में स्टॉक में 5% से ज्यादा की तेजी आई है.
टेक्निकल चार्ट पर मजबूत संकेतों के बीच Anant Raj के शेयरों में एक बार फिर से तेजी की संभावनाएं बन रही हैं. पीएल कैपिटल ने स्टॉक पर पोजिशनल कॉल दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, हाल ही में Anant Raj के स्टॉक में मजबूत तेजी देखने को मिली है और डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल फॉर्मेशन ने एक पॉजिटिव संकेत दिया है.
ये भी पढ़ें- उड़ान भरेगा ये Defence PSU Stock! कंपनी के पास TTM सेल्स का 6 गुना ऑर्डर बुक, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट
स्टॉक ने एक सशक्त ट्रेंड बनाए रखा है, और फिलहाल इसमें फ्लैग पैटर्न दिखाई दे रहा है, जो आमतौर पर एक कंसॉलिडेशन के बाद ब्रेकआउट का संकेत होता है. अगर स्टॉक डिसिवली 690-695 के दायरे के ऊपर बंद होता है, तो इसमें एक नई रैली की शुरुआत हो सकती है.
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि स्टॉक का RSI अभी भी मजबूत है, जो इस बात का संकेत है कि स्टॉक में बायिंग मोमेंटम बना हुआ है.इससे आने वाले दिनों में स्टॉक में और तेजी देखी जा सकती है.
लास्ट सेशन में अनंत राज का शेयर 678.95 रुपए पर क्लोज हुआ था. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस ₹770 - ₹820 तय किया गया है, जो 21% ज्यादा है. ₹650 पर स्टॉप लॉस रखना है. स्टॉक का 52 वीक हाई 947.25 रुपए और लो 366.15 रुपए है.
Anant Raj एक रियल एस्टेट कंपनी है जो मुख्य रूप से नॉर्थ इंडिया में प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. कंपनी के पास कमर्शियल, रेजिडेंशियल और आईटी पार्क्स से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स की मजबूत पाइपलाइन है. हाल के महीनों में रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी के चलते इसके शेयर में निवेशकों की रुचि बढ़ी है.

Anant Raj का शेयर 5.44 फीसदी की बढ़त के साथ 715.90 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. स्टॉक का प्रदर्शन देखें तो एक हफ्ते में यह 5.66% और 2 हफ्ते में 21.53% तक बढ़ चुका है. वहीं, पिछले एक महीने में शेयर 38.56%, 3 महीने में 29.24% और बीते 6 महीने में 45.57% तक चढ़ा है. जबकि सालभर में शेयर 16.40% करेक्ट हुआ है. पिछले 2 साल में शेयर ने 226.49%, 3 साल में 766.83% और 5 साल में 4341.69% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
Q1. Anant Raj क्या करती है?
Anant Raj Ltd एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी है.
Q2. क्या Anant Raj का शेयर खरीदना चाहिए?
PL Capital ने Anant Raj पर Buy की सलाह दी है.
Q3. Anant Raj शेयर का टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस क्या है?
टारगेट प्राइस ₹770 - ₹820 और स्टॉप लॉस ₹650 दिया गया है.
Q4. क्या Anant Raj शेयर मल्टीबैगर है?
हां, पिछले 5 वर्षों में इस शेयर ने 4341.69% का रिटर्न दिया है, जो इसे एक मल्टीबैगर स्टॉक बनाता है.
Q5. क्या अभी Anant Raj में निवेश करना सुरक्षित है?
टेक्निकल संकेत फिलहाल पॉजिटिव हैं और RSI मजबूत है, जो आने वाले समय में स्टॉक में तेजी की ओर इशारा करता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
