पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 2 शानदार स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट्स दे रहे मजबूती के संकेत

Stock to Buy: ब्रोकरेज के मुताबिक, दोनों स्टॉक्स में हालिया करेक्शन के बाद अब रिवर्सल और आगे की तेजी के संकेत मिल रहे हैं.
पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 2 शानदार स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट्स दे रहे मजबूती के संकेत

Stock to Buy: भारतीय इक्विटी बेंचमार्क ने हफ्ते की शुरुआत कमजोर नोट पर की, क्योंकि निवेशकों ने पहले तीन दिनों में रिकॉर्ड ऊंचाई के पास मुनाफावसूली की. हालांकि, हफ्ते के आखिर में भारतीय बाजारों में रिकवरी हुई और US फेडरल रिजर्व की रेट कट से आई तेजी के बाद पहले के नुकसान की भरपाई हुई, जिससे निफ्टी 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया. ऐसे माहौल में शेयर बाजार में चुनिंदा स्टॉक्स में एक बार फिर पोजिशनल ट्रेडिंग के मौके बनते नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज पीएल कैपिटल टेक्निकल चार्ट्स के आधार पर Eternal और Paytm दोनों ही शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. उसके मुताबिक, दोनों स्टॉक्स में हालिया करेक्शन के बाद अब रिवर्सल और आगे की तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

अब भारतीय निवेशकों का फोकस घरेलू ट्रिगर्स पर शिफ्ट हो गया है, खासकर बहुत ज्यादा इंतजार वाले भारत-अमेरिका ट्रेड डील और आने वाले यूनियन बजट पर, जो लोकल मार्केट के सेंटिमेंट को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगे.

Eternal Share Price Target

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज के मुताबिक, Eternal के शेयर में हाल के दिनों में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब स्टॉक ने ₹280-282 के अहम सपोर्ट जोन के पास मजबूती दिखाई है. डेली चार्ट पर पॉजिटिव कैंडल फॉर्मेशन बना है, जो यह संकेत देता है कि बिकवाली का दबाव कम हो रहा है और स्टॉक में पुलबैक शुरू हो चुका है.

इसके अलावा, RSI इंडिकेटर ने ओवरसोल्ड जोन से मजबूत रिकवरी दिखाई है और अब Buy सिग्नल दे रहा है. इससे संकेत मिलता है कि मौजूदा स्तरों से स्टॉक में आगे अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है.

ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस ₹325 - ₹337 प्रति शेयर तय किया है और ₹280 का स्टॉप लॉस रखा है. करंट प्राइस 298 रुपए है, यानी इसमें आगे 13 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है.

eternal

Paytm Share Price Target

Paytm के शेयर ने अपने पॉजिटिव ट्रेंड को बरकरार रखा है. डेली चार्ट पर लगातार हायर बॉटम परफॉर्मेंस दिख रही है, जो ट्रेंड की मजबूती का संकेत है. हाल ही में स्टॉक ने ₹1255 के आसपास सपोर्ट लिया, जो कि 50-Day EMA के पास है.

RSI भी अच्छी स्थिति में बना हुआ है और इसने Buy संकेत दिया है. चार्ट स्ट्रक्चर को देखते हुए आने वाले सत्रों में Paytm के शेयर में और तेजी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.

ब्रोकरेज ने पेटीएम के लिए टारगेट प्राइस ₹1355 - ₹1380 तय किया है और ₹1250 का स्टॉप लॉस रखा है. करंट प्राइस 1305.85 रुपए है. इसमें आगे 6 फीसदी तक अपसाइड की संभावना है.

paytm

FAQs

1. Eternal पर क्या सलाह दी गई है?
Eternal के शेयर पर Buy की पोजिशनल कॉल दी गई है.

2. Eternal का टारगेट और स्टॉप लॉस क्या है?
टारगेट प्राइस ₹325 से ₹337 और स्टॉप लॉस ₹280 है.

3. Eternal के शेयर में तेजी के क्या संकेत हैं?
स्टॉक ने ₹280–282 के मजबूत सपोर्ट जोन से बाउंस दिखाया है.

4. Paytm का टारगेट और स्टॉप लॉस क्या रखा गया है?
टारगेट ₹1355 से ₹1380 और स्टॉप लॉस ₹1250 दिया है.

5. Paytm में तेजी का आधार क्या है?
स्टॉक ने ₹1255 के पास 50 EMA से सपोर्ट लिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6