Stock to Buy: 27% रिटर्न के लिए 3 स्टॉक्स! टेक्निकल चार्ट पर ब्रेकआउट का संकेत, नोट कर लें टारगेट

Stock to Buy: बाजार में कमजोरी के बीच ब्रोकरेज फर्म पीएम कैपिटल ने 3 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. टेक्निकल चार्ट पर स्टॉक्स ने ब्रेकआउट का संकेत दिया है.
Stock to Buy: 27% रिटर्न के लिए 3 स्टॉक्स! टेक्निकल चार्ट पर ब्रेकआउट का संकेत, नोट कर लें टारगेट

Stock to Buy: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार (29 अगस्त) के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ. सेंसेक्स 0.34% की गिरावट के साथ 78,809.65 और निफ्टी 0.30% की कमजोरी के साथ 24,426.85 पर क्लोज हुआ. बाजार में कमजोरी के बीच ब्रोकरेज फर्म पीएम कैपिटल ने 3 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. टेक्निकल चार्ट पर स्टॉक्स ने ब्रेकआउट का संकेत दिया है. इनमें निवेशकों को 27% से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है.

टैरिफ के चलते निवेशक सतर्क

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ के पूरे प्रभाव को समझने की कोशिशों के बीच निवेशकों की धारणा सतर्क रही. इस मुद्दे के बने रहने से कुछ क्षेत्रों में भविष्य में भारत के निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ने की संभावना है.

CG Power Share Price Target

इंजीनियरिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनी CG Power के शेयरों में तेजी की संभावना जताई गई है. ब्रोकरेज फर्म ने निवेशकों को स्टॉक पर खरीदने की सलाह दी है. फिलहाल शेयर का ₹695 है और इसका टारगेट ₹807 है, जो लगभग 16% ज्यादा है. स्टॉपलॉस ₹647 रखा है.

क्यों करें खरीदारी?

  • रिपोर्ट के अनुसार, CG Power ने 685 के स्तर पर चैनल ब्रेकआउट दिखाया है, जो आने वाले दिनों में तेजी का संकेत देता है. स्टॉक ने 50 डे EMA और 200 डे SMA के पास मजबूत सपोर्ट बनाए रखा है- जो क्रमशः 672 और 665 रुपये हैं.
  • ब्रोकरेज के अनुसार, शेयर का RSI लंबे समय से स्थिर बना हुआ है, जो अब एक पॉजिटिव ट्रेंड रिवर्सल की ओर इशारा कर रहा है. यह तकनीकी तौर पर स्टॉक को खरीदने के लिए एक अच्छा अवसर बनाता है. तकनीकी चार्ट्स मजबूत दिख रहे हैं. निवेशकों को सुझाव है कि वे स्टॉक को खरीदें और 807 रुपये के टारगेट के लिए होल्ड करें, जबकि 647 रुपये का स्टॉपलॉस लगाएं.

CG Power

Force Motors Share Price Target

ऑटो सेक्टर की प्रमुख कंपनी फोर्स मोटर्स (Force Motors) में निवेशकों के लिए एक और खरीदारी का मौका नजर आ रहा है. ब्रोकरेज फर्म PL टेक्निकल रिसर्च ने स्टॉक पर खरीद की सलाह दी है. इसका स्टॉप लॉस 18,800 रुपये और टारगेट 24,400 से 24,800 रुपये का रखा गया है. फिलहाल शेयर का भाव 19481.85 रुपये है. इसमें 27% से ज्यादा का अपसाइड दिख सकता है.

चार्ट पर मजबूत दिख रहा है स्टॉक

ब्रोकरेज के मुताबिक, पिछले 5-6 महीनों से स्टॉक में मजबूत तेजी देखने को मिली है और यह लगातार 'Ascending Channel Pattern' को फॉलो कर रहा है. हाल ही में स्टॉक ने 19,200 रुपये के पास सपोर्ट लेकर रिवर्सल दिखाया, जिससे आने वाले दिनों में और तेजी की उम्मीद की जा रही है.

ITC Share Price Target

शेयर बाजार में तकनीकी संकेतों के आधार पर ITC लिमिटेड के स्टॉक में एक बार फिर तेजी के संकेत मिल रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म ने ITC पर पॉजिशनल कॉल देते हुए निवेशकों को खरीदारी की सलाह दी है. टारगेट प्राइस 440-450 रुपये रखा गया है, जबकि स्टॉप लॉस 390 रुपये रखना है.

रिपोर्ट के अनुसार, स्टॉक ने हाल ही में 390 रुपये के पास से एक मजबूत रिवर्सल दिखाया है, जिससे डेली चार्ट पर डबल बॉटम फॉर्मेशन बनता दिखाई दे रहा है. यह तकनीकी पैटर्न आमतौर पर तेजी के संकेत देता है. चार्ट पर RSI में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है, जो दर्शाता है कि स्टॉक में खरीदारी की ताकत बनी हुई है. ब्रोकरेज का मानना है कि इसमें अभी और तेजी की संभावना है.

Disclaimer

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source