21% रिटर्न के लिए 3 दमदार स्टॉक्स! ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो, चार्ट पर दिखा बुलिश ट्रेंड

Stock to Buy: PL टेक्निकल रिसर्च ने निवेशकों के लिए 3 स्टॉक्स पिक किए हैं. इनमें 21% से ज्यादा का अपसाइड दिख सकता है.
21% रिटर्न के लिए 3 दमदार स्टॉक्स! ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो, चार्ट पर दिखा बुलिश ट्रेंड

Stock to Buy.

Stock to Buy: जून तिमाही के अनुमान से बेहतर GDP आंकड़े और अमेरिकी कोर्ट के एक फैसले से मार्केट सेंटीमेंट को बल मिला है. सेंसेक्स में 550 से ज्यादा की तेजी आई, जबकि निफ्टी 24.620 के ऊपर ट्रेड कर रहा है. अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है. PL टेक्निकल रिसर्च ने निवेशकों के लिए 3 स्टॉक्स पिक किए हैं. इनमें 21% से ज्यादा का अपसाइड दिख सकता है.

Paradeep Phosphate Share Price Target

ब्रोकरेज ने स्मॉलकैप फर्टिलाइजर स्टॉक Paradeep Phosphates पर खरीद की सलाह दी है. लास्ट शेयर में शेयर 217.30 रुपये पर बंद हुआ था. शेयर के लिए टारगेट 250 रुपये प्रति शेयर दिया है, जो 15% ज्यादा है. वहीं, स्टॉप लॉस 218 रुपये रखा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्यों खरीदें यह शेयर?

रिपोर्ट के मुताबिक, फर्टिलाइजर स्टॉक में हाल ही में अच्छी तेजी देखी गई है. थोड़े समय की स्थिरता के बाद शेयर ने फिर से मजबूती दिखाई है और अच्छे वॉल्यूम के साथ अपसाइज संकेत दिए हैं. टेक्निकल डेटा के आधार पर रिसर्च टीम का मानना है कि आने वाले दिनों में इस शेयर में और तेजी देखी जा सकती है.

Amara Raja Energy Share Price Target

BSE 500 में शामिल ऑटो, कम्पोनेंट एंड इक्विपमेंट्स कंपनी अमरा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी (Amara Raja Energy & Mobility) पर 'पोजिशनल कॉल' देते हुए खरीदने की सलाह दी है. इसके लिए टारगेट प्राइस ₹1120 - ₹1200 तय किया गया है. वहीं, स्टॉप लॉस ₹950 रखा गया है. लास्ट सेशन में यह 990.20 रुपये पर बंद हुआ था. इसमें 21 फीसदी से ज्यादा का अपसाइड दिख सकता है.

क्यों खरीदें यह शेयर?

रिपोर्ट के मुताबिक, स्टॉक ने हाल ही में 50-डे EMA को पार कर लिया है, जो 978 के स्तर पर था. इसके साथ ही, शेयर ने डेली चार्ट पर 998 के स्तर पर वेज पैटर्न ब्रेकआउट दिया है, जो संकेत देता है कि कीमत में और तेजी आ सकती है.

RSI भी तेजी के संकेत दे रहा है, जिससे शेयर में ऊपर जाने की और गुंजाइश बनती है. इन संकेतों के आधार पर रिसर्च टीम का मानना है कि आने वाले दिनों में अमरा राजा एनर्जी के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है.

Stock Rating Target (₹)Stop loss (₹)
Paradeep PhosphateBuy250218
Amara Raja EnergyBuy1120 - 1200950
M&MBuy3,7503,050

M&M Share Price Target

निवेशकों के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर एक अच्छा मौका बन सकता है. टेक्निकल चार्ट्स के आधार पर इसमें तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. ब्रोकरेज ने BUY कॉल देते हुए 2 महीने के लिए टारगेट प्राइस ₹3,750 दिया है. स्टॉप लॉस 3,050 रुपये रखना है.

M&M

क्यों खरीदें शेयर?

रिपोर्ट के मुताबिक, M&M के शेयर ने हाल ही में 3270 के अहम रेजिस्टेंस लेवल को ब्रेक किया है. इसके बाद शेयर थोड़ा करेक्शन लेकर अब Ascending Channel Pattern के बेस के पास सपोर्ट लेता दिख रहा है. 3215 पर स्थित 50 EMA से ऊपर जाने के संकेत मिल रहे हैं, जो ट्रेंड को और मजबूत कर सकता है. RSI ओवरबॉट जोन से बाहर निकलकर अब कूल हो रहा है, जो शेयर के फिर से तेजी पकड़ने के संकेत देता है. ओवरऑल ट्रेंड मजबूत है और अगली तेजी की पूरी संभावना जताई गई है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6