3 दमदार पोजिशनल स्टॉक्स, 21% तक रिटर्न का सुनहरा मौका

Stock to Buy: तकनीकी संकेतकों के अनुसार, इन शेयरों में ब्रेकआउट के बाद नए ऊपरी स्तर देखने को मिल सकते हैं.
3 दमदार पोजिशनल स्टॉक्स, 21% तक रिटर्न का सुनहरा मौका

Stock to Buy: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को मुनाफवसूली के कारण बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 39.78 अंक की मामूली बढ़त के साथ 83,978.49 और निफ्टी 0.16% की मजबूती के साथ 25,763.35 पर था. ब्रोकरेज पीएल कैपिटल ने निवेशकों के लिए 3 शेयर चुने हैं. इनमें BSE, Tourism Finance Corporation of India (TFCI) और Sobha Ltd शामिल है. तकनीकी संकेतकों के अनुसार, इन शेयरों में ब्रेकआउट के बाद नए ऊपरी स्तर देखने को मिल सकते हैं.

सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ बंद

भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ. लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक तेजी देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 461.50 अंक या 0.77% की मजबूती के साथ 60,287.40 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 132.60 अंक या 0.72% की बढ़त के साथ 18,513.40 पर था.

Add Zee Business as a Preferred Source

1. BSE Ltd

Target: ₹2,850-₹3,000
Stop Loss: ₹2,360
Upside: 18%

रिपोर्ट के अनुसार, BSE का स्टॉक लंबे समय से कंसॉलिडेशन में था और अब वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट के संकेत दिखा रहा है. RSI में मजबूती और पॉजिटिव ट्रेंड रिवर्सल के चलते आने वाले दिनों में इसमें और तेजी संभव है। टेक्निकल चार्ट्स आकर्षक दिख रहे हैं, जिससे ₹2,850 - ₹3,000 तक की तेजी की संभावना जताई गई है.

2. Tourism Finance Corporation of India (TFCI)

Target: ₹75-₹78
Stop Loss: ₹65
Upside: 12%

यह शेयर हालिया करेक्शन के बाद डेली चार्ट पर पॉजिटिव कैंडल बना रहा है, जो रिवाइवल ट्रेंड को दर्शाता है. RSI ओवरसोल्ड जोन के करीब है और पॉजिटिव ट्रेंड रिवर्सल के संकेत दे रहा है. टेक्निकल सेटअप मजबूत है, जिससे ₹75 - ₹78 तक की तेजी का अनुमान है.

3. Sobha Ltd

Target: ₹1,860-₹2,000
Stop Loss: ₹1,500
Upside: 20%

Sobha के शेयर ने 200-DMA (₹1,400) से बाउंस बैक दिखाया है और 50-EMA (₹1,532) के ऊपर टिके रहने से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. स्टॉक ने लंबी अवधि की डाउनट्रेंड लाइन को 1,600 स्तर पर ब्रेक किया है, जिससे मजबूत वॉल्यूम के साथ ट्रेंड में सुधार देखा जा रहा है. अब इसमें ₹1,860 - ₹2,000 तक अपसाइड की संभावना जताई जा रही है.

टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर ये तीनों शेयर पॉजिटिव सेटअप में हैं. हालांकि, स्टॉप लॉस का पालन करना जरूरी रहेगा ताकि जोखिम नियंत्रण में रहे.

Stock NameTarget Price (₹)Stop Loss (₹)Upside Potential
BSE Ltd2,850 - 3,0002,36018%
TFCI 75 - 786512%
Sobha Ltd1,860 - 2,0001,50020%

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6