₹20 करोड़ की धोखाधड़ी के बावजूद टाइल्स कंपनी पर भरोसा बरकरार, ब्रोकरेज ने 59% अपसाइड का दिया टारगेट

Stock to Buy: यह धोखाधड़ी पिछले दो वर्षों से चल रही थी, लेकिन इसका खुलासा हाल ही में हुआ. यह धोखाधड़ी कजारिया बाथवेयर के CFO ने की.
₹20 करोड़ की धोखाधड़ी के बावजूद टाइल्स कंपनी पर भरोसा बरकरार, ब्रोकरेज ने 59% अपसाइड का दिया टारगेट

Stock to Buy: देश की दिग्गज टाइल्स निर्माता कंपनी कजारिया सिरामिक्स (Kajaria Ceramics) की एक सब्सिडियरी कंपनी Kerovit Global में ₹20 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. धोखाधड़ी के बावजूद इस टाइल्स कंपनी पर ब्रोकरेज Emkay का भरोसा बरकरार है. ब्रोकरेज ने स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है और एक साल के लिए टारगेट प्राइस 1,550 रुपए तय किया है.

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की आंतरिक जांच में सामने आया कि यह गड़बड़ी पिछले दो वर्षों से चल रही थी और FY25 के अंत में यह राशि Kerovit की कुल संपत्तियों का करीब 13% बैठती है.

हालांकि यह मामला कॉरपोरेट गवर्नेंस और इंटरनल कंट्रोल्स पर सवाल खड़े करता है, लेकिन कंपनी का कहना है कि मैनेजमेंट ने स्थिति को तेजी और प्रभावी ढंग से संभाला है, इसलिए इस घटना का वैल्यूएशन पर बड़ा असर नहीं माना जा रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- 2026 के 'धुरंधर' स्टॉक्स! नए साल में ये 8 शेयर दे सकते हैं 53% तक रिटर्न

कैसे सामने आया घोटाला?

कंपनी पिछले 1-2 साल से अपने IT सिस्टम और MIS को अपग्रेड कर रही है. वेंडर ऑनबोर्डिंग के दौरान जब ऑडिट किया गया, तब गड़बड़ियां पाई गईं और यह गबन पकड़ में आया.

LIVE TV यहां देखें

कंपनी ने क्या कार्रवाई की?

यह धोखाधड़ी कजारिया बाथवेयर के CFO दिलीप कुमार मालीवाल द्वारा की गई. आरोपी ने सीनियर मैनेजमेंट के फर्जी हस्ताक्षर किए और एक नकली वेंडर यूनिट बनाई. कैपेक्स चरण के दौरान फंड को इस नकली वेंडर के जरिए अपने पास ट्रांसफर कर लिया. कंपनी ने तुरंत प्रभाव से CFO को बर्खास्त कर दिया है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Kajaria Ceramics

ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि यह घटना पहले की कमजोर प्रक्रियाओं का नतीजा है. मैनेजमेंट की त्वरित कार्रवाई से नुकसान सीमित रहेगा. स्टॉक की वैल्यूएशन पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा. इसलिए Kajaria Ceramics पर BUY रेटिंग बरकरार रखी गई है, साथ ही टारगेट प्राइस ₹1,550 दिया गया है, जो 59% ज्यादा है.

खबर से जुड़े FAQs

1. Kajaria Ceramics से जुड़ी बड़ी खबर क्या है?
कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी Kerovit Global में ₹20 करोड़ के फ्रॉड की जानकारी दी है.

2. यह फ्रॉड कितना बड़ा है?
यह राशि FY25 में Kerovit Global की कुल संपत्तियों का लगभग 13% है.

3. यह फ्रॉड कितने समय से चल रहा था?
यह हेराफेरी पिछले दो वर्षों से चल रही थी.

4. फ्रॉड कैसे पकड़ा गया?
जब Kajaria Ceramics ने इंटरनल प्रोसेस अपग्रेडेशन शुरू किया.

5. Kajaria Ceramics पर ब्रोकरेज की मौजूदा रेटिंग क्या है?
ब्रोकरेज ने Kajaria Ceramics पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6