Stock to buy: ब्रोकरेज का फेवरेट Midcap Share, अपने हाई से 55% मिल रहा सस्ता, नोट करें नया TGT

Stocks to BUY: CITI ने भारत की सबसे बड़ी फोकस्ड CDMO (कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन) कंपनी Akums Drugs & Pharmaceuticals Ltd. के शेयर पर कवरेज शुरू की है और इसे ‘BUY’ रेटिंग दी है.
Stock to buy: ब्रोकरेज का फेवरेट Midcap Share, अपने हाई से 55% मिल रहा सस्ता, नोट करें नया TGT

Stocks to BUY: घरेलू बाजार में वॉलेटिलिटी के बीच ब्रोकरेज फर्म्स की नजर मजबूत फंडामेंटल्स वाले शेयरों पर है. मिडकैप सेक्टर में भी बड़ी गिरावट रही है. और कई शेयरों में बड़ा करेक्शन आया है, ऐसे में फंडामेंटल्स और आउटलुक को देखते हुए इन शेयरों में एंट्री लेने का मौका है. ब्रोकरेज फर्म CITI ने ऐसे ही एक Stock पर कवरेज की शुरुआत की है. मिडकैप सेगमेंट में यह सेक्टर का सबसे पसंदीदा स्टॉक माना जा रहा है.

Akums Drugs पर कवरेज की शुरुआत

CITI ने भारत की सबसे बड़ी फोकस्ड CDMO (कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन) कंपनी Akums Drugs & Pharmaceuticals Ltd. के शेयर पर कवरेज शुरू की है और इसे ‘BUY’ रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि यह स्टॉक आने वाले समय में शानदार प्रदर्शन कर सकता है. शेयर मंगलवार को करीब 4% की तेजी के साथ 527 रुपये का लेवल छुआ था. ब्रोकरेज ने इसमें ₹700 का लक्ष्य दिया है, जो मंगलवार के क्लोजिंग भाव के मुकाबले 36% का अपसाइड टारगेट है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसा है Akums Drugs के लिए आउटलुक?

हाल ही में API (एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स) की कीमतों में 10-15% तक गिरावट देखने को मिली थी, जिसके चलते स्टॉक में करेक्शन हुआ था. हालांकि, अब कीमतें बॉटम आउट हो चुकी हैं और आगे रिकवरी की उम्मीद है. CDMO कारोबार में FY26 से 9% ग्रोथ की उम्मीद है. ब्रोकरेज का मानना है कि FY26 में कंपनी के CDMO कारोबार में 9% की ग्रोथ हो सकती है. इसके पीछे कई कारण हैं, जैसे कि कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी और स्केल इसे कॉम्पिटीटर्स के मुकाबले आगे रखती है.

प्लांट्स और ऑर्डर्स से मिलेगा बूस्ट

हरिद्वार और Baddi में नए प्लांट शुरू होने से कंपनी को फायदा मिलेगा. साथ ही, यूरोप से मिले 1,900 करोड़ के CDMO ऑर्डर से कंपनी की इंटरनेशनल प्रेजेंस मजबूत हुई है. इस कॉन्ट्रैक्ट से FY28 से 5-7% अतिरिक्त ग्रोथ की संभावना जताई जा रही है. ब्रोकरेज का कहना है कि यह स्टॉक 12x FY26 EBITDA पर ट्रेड कर रहा है, जो कि Innova Captab की तुलना में 30% डिस्काउंट पर है. CDMO सेगमेंट में H1FY26 से ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे कंपनी की वित्तीय स्थिति और मजबूत हो सकती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6