&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy: बेंचमार्क इंडेक्स लगातार तीसरे हफ्ते नीचे बंद हुए है. निफ्टी 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है. भारतीय शेयर बाजार ने ग्लोबल मार्केट की तुलना में अंडरपरफॉर्म प्रदर्शन किया. ब्रॉर्डर मार्केट में भी भारी गिरावट देखी गई, 3QFY25 आय सत्र अब तक निराशाजनक रहा है. तीसरी तिमाही (Q3FY25) के नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस एसबीआई सिक्योरिटीज (SBI Securities) ने 3 शेयर में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें निवेशकों को 48% तक रिटर्न मिल सकता है.
SBI सिक्योरिटीज ने गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Godrej Consumer Products) में खरीद की सलाह दी है और स्टॉक के लिए 1,671 रुपये का टारगेट दिया है. शेयर अभी 1129.90 रुपये पर है. यहां से 48 फीसदी की बढ़त का अनुमान है.
ब्रोकरेज का कहना है कि तिमाही के दौरान कंपनी का होम और पर्सनल केयर पोर्टफोलियो कमजोर रहा है. साबुन कैटेगरी को हाई इनपुट कॉस्ट इंफ्लेशन का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण वैल्यूम में गिरावट और प्राइस ग्रोथ जारी रहेगी क्योंकि कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी जारी रखेगी. आगामी तिमाही के लिए ओवरऑल आउट भी सतर्क साइड पर है. मौजूदा निवेशक इसे होल्ड कर सकते हैं, हालांकि शॉर्ट-टर्म में स्टॉक में दबाव में रहने की संभावना है.
SBI सिक्योरिटीज ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPLC) में खरीद की सलाह दी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 4800-500 रुपये दिया है. शेयर अभी 352.70 रुपये पर है. इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे 42% का तगड़ा रिटर्न देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- ₹55 से सस्ते शेयर वाली सरकारी कंपनी पर बड़ी खबर, सरकार देगी ₹500 करोड़, 2 साल में दिया 313% रिटर्न
ब्रोकरेज का कहना है कि CMP स्टॉक क्रमशः FY25E/FY26E P/E मल्टीपल 10.5x/7.4x पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का प्रदर्शन बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा. अप्रैल 2024 से दिसंबर 2024 के दौरान कंपनी की रिफाइनरियों ने अब तक का सर्वाधिक 18.53 एमएमटी उत्पादन दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 12.4% अधिक है. मार्केटिंग वॉल्यूम में भी सालाना आधार पर 8% की ग्रोथ देखी गई, जो उद्योग की बढ़ोतरी से बेहतर प्रदर्शन करती रही.
SBI सिक्योरिटीज ने हाउसहोल्ड अप्लायंस Amber Enterprises में खरीद की सलाह दी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 8,400-9,200 रुपये दिया है. शेयर अभी 6973.15 रुपये पर है. इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे 31% से ज्यादा का अपसाइड दिख सकता है.
ये भी पढ़ें- 15 दिन में तगड़ी कमाई, खरीद लें ये 5 Stocks
ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी ने 3QFY25 में बेहद मजबूत प्रदर्शन किया है. इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन के लिए FY25E रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को 45% से बढ़ाकर 55% से ज्यादा कर दिया गया. कंपनी को भारत में RAC और नॉन-RAC दोनों सेगमेंट में इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन से बेनिफिट हो रहा है. करंट प्राइस पर स्टॉक 86.7x FY25E/50.4x FY26E P/E पर ट्रेड कर रहा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)