Stock To Buy: भारी गिरावट में खरीदारी की सलाह, लॉन्ग टर्म का नजरिया, जानें इस शेयर पर क्यों बुलिश हैं एक्सपर्ट

Stock To Buy: शेयर बाजार में लॉन्ग टर्म के नजरिए से एक्सपर्ट ने एक स्टॉक चुना है. ये शेयर ऑटो एंसिलरी सेगमेंट से है और गिरते बाजार में भी एक्सपर्ट को इस स्टॉक पर भरोसा है.
Stock To Buy: भारी गिरावट में खरीदारी की सलाह, लॉन्ग टर्म का नजरिया, जानें इस शेयर पर क्यों बुलिश हैं एक्सपर्ट

AI जनरेटेड फोटो

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. बाजार में तेज गिरावट है. निफ्टी 50 इंडेक्स 25300 के नीचे ट्रेड कर रहा है. बाजार में इस गिरावट का असर अलग-अलग स्टॉक्स पर दिख रहा है. FMCG-रियल्टी शेयरों में जोरदार बिकवाली है. बाजार की गिरावट में भी मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन को एक शेयर पर भरोसा दिख रहा है. संदीप जैन ने लॉन्ग टर्म के लिहाज से ये शेयर लेकर आए हैं.

मार्केट एक्सपर्ट संदीप जैन (Sandeep Jain) ने खरीदारी के लिए Banco Products स्टॉक को चुना है. एक्सपर्ट के मुताबिक, कंपनी की वैल्युएशन्स सस्ती हैं और ये बेहतरीन कंपनी है. हालांकि मार्केट के करेक्शन के साथ 2 फीसदी टूटा हुआ है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Banco Products में क्यों करें खरीदारी?

एक्सपर्ट का कहना है कि ये शेयर अपने 200 DMAs के आसपास है तो इस लेवल पर खरीदारी की जा सकती है. ये शेयर 890 के लेवल से करेक्ट होकर अब इस भाव पर ट्रेड कर रहा है, जिसके चलते शेयर में खरीदारी की राय आई है.

कार्यक्षेत्र: बैंको प्रोडक्ट्स 1961 से कार्यरत है और इंजन कूलिंग सिस्टम और गैस्केट्स (Gaskets) बनाने का काम करती है.

सेगमेंट: यह कंपनी पैसेंजर व्हीकल्स (PV), कमर्शियल व्हीकल्स (CV), और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए आईसीई (ICE) इंजन और ईवी इंजन के पुर्जे बनाती है.

निर्यात (Exports): कंपनी के व्यवसाय का लगभग 62% हिस्सा एक्सपोर्ट से आता है, जिसमें अमेरिका और यूरोप जैसे बाजार शामिल हैं.

Banco

किन ट्रिगर्स के चलते करें खरीदारी?

आकर्षक वैल्युएशन: स्टॉक अपने ऊपरी स्तर (₹890) से काफी करेक्ट होकर 200 DMA के पास आ चुका है, जो एक क्रूशियल एंट्री लेवल है.

मजबूत नतीजे: दिसंबर 2024 तिमाही के नतीजे बेहतरीन रहे हैं. कंपनी का मुनाफा (PAT) ₹31 करोड़ से बढ़कर ₹86 करोड़ हो गया है. हाई टॉपलाइन और बॉटमलाइन पर है.

फाइनेंशियल मेट्रिक्स: कंपनी का PE मल्टीपल 18 है और डिविडेंड यील्ड लगभग 1.75% है. कंपनी का इंटरेस्ट कवरेज रेशियो (ICR) 21 गुना है, जो एक मजबूत बैलेंस शीट का संकेत है. कंपनी का डेट इक्विटी रेश्यो 0.25 फीसदी है.

शेयरहोल्डिंग: कंपनी के प्रमोटर्स को 40-45 साल का पुराना अनुभव है और उनकी हिस्सेदारी 69% के करीब है. इसके अलावा घरेलू और विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 5 फीसदी की हिस्सेदारी रखते हैं.

कंपनी के तिमाही नतीजों की जानकारी

(₹ करोड़ में)Dec-25Sep-25FY24-25
Revenue300.96287.721,104.98
Net Profit31.29137.77266.26
EPS2.199.6318.61
Cash EPS2.6910.1120.45
OPM (%)16.2654.4230.78
NPM (%)10.4047.8824.10

कंपनी के स्टॉक की चाल

स्टॉक की चाल देखें तो हफ्तेभर में ये शेयर करीब 4 फीसदी टूटा है. एक महीने में इस शेयर ने 13 फीसदी की तेजी दिखाई है. 6 महीने में ये स्टॉक 7.38 फीसदी, एक साल में 101 फीसदी, 2 साल में 88 फीसदी, 3 साल में 483 फीसदी और 5 साल में 711 फीसदी की तगड़ा रिटर्न दे चुका है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह कर लें.)

FAQ

1: Banco Products पर एक्सपर्ट संदीप जैन क्यों बुलिश हैं?

स्टॉक 200 DMA के पास है, वैल्युएशन सस्ती है और करेक्शन के बाद एंट्री के लिए बेहतर लेवल पर है.

2: Banco Products का बिजनेस क्या है?

कंपनी इंजन कूलिंग सिस्टम और गैस्केट्स बनाती है और PV, CV व EV सेगमेंट को सप्लाई देती है.

3: कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे हैं?

दिसंबर तिमाही में मुनाफा ₹31 करोड़ से बढ़कर ₹86 करोड़ हो गया, जो मजबूत ग्रोथ दिखाता है.

4: कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति कैसी है?

PE करीब 18 है, डिविडेंड यील्ड 1.75% है और डेट इक्विटी सिर्फ 0.25 है.

5: Banco Products का लॉन्ग टर्म रिटर्न कैसा रहा है?

स्टॉक ने 1 साल में 101% और 5 साल में 700% से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6