&format=webp&quality=medium)
Stock to Buy: तिमाही नतीजों का दौर जारी है. ब्रोकरेज हाउस लगातार अपनी रिपोर्ट्स जारी कर रहे हैं. एक्सिस डायरेक्ट (Axis Direct) ने नतीजों के बाद 5 स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें 12 से 18 महीने के लिहाज निवेश करने हैं. इन स्टॉक्स में करीब 25% तक अपसाइड दिख सकता है.
होम फाइनेंस Can Fin Homes पर एक्सिस डायरेक्ट ने खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, PAT अनुमान से बेहतर रहा है. NII इनलाइन रहा. कोर सेक्टर में ग्रोथ दिख रही है. KA और TL के कोर स्टेट्स में चुनौतियों के धीरे-धीरे कम होने के साथ, ग्रोथ की संभावना में सुधार हुआ है और मैनेजमेंट को विश्वास है कि वित्त वर्ष 26 में पर्याप्त ग्रोथ होगी. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस टारगेट प्राइस ₹840 प्रति शेयर दिया है. करंट प्राइस से इसमें 14% से ज्यादा का अपसाइड दिख सकता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
तिमाही नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने SBI Life Insurance के शेयर में खरीद की राय दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, एजेंसी चैनल में तेजी जारी रहेगी. VNB मार्जिन सीमित दायरे में रहेगा. नतीजे के बाद टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,900 रुपये प्रति शेयर कर दिया है. करंट प्राइस से स्टॉक में 12 फीसदी का अपसाइड दिख सकता है.
सीमेंट कंपनी ACC पर BUY की रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, लो रियलाइजेशन से EBITDA मार्जिन पर असर पड़ा है और सीमेंट मजबूत मांग बनी रहेगी. चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं. PAT और आय को मात दी है. सेक्टर आउटलुक पॉजिटिव है. नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने स्टॉक का टारगेट बढ़ाकर 2,420 रुपये प्रति शेयर किया. करंट प्राइस से स्टॉक 24 फीसदी से ज्यादा का अपसाइड दिखने को मिल सकता है.
ब्रोकरेज ने SBI Cards पर खरीदारी की सलाह दी है. टारगेट प्राइस 1,050 रुपये प्रति शेयर दिया है. करंट प्राइस से स्टॉक में 21 फीसदी की तेजी आ सकती है. ब्रोकरेज के मुताबिक, क्रेडिट कॉस्ट में कमी आएगी. ब्याज दरों में कटौती से NIM में सुधार होगा. कॉर्पोरेट खर्च में तेजी आएगी.
सीमेंट कंपनी डालमिया भारत (Dalmia Bharat) पर BUY की सलाह दी गई है. ब्रोकरेज के मुताबिक, FY25 की मार्च तिमाही में कंपनी ने मुनाफा और मार्जिन में मात दी है. कैपेसिटी एक्सपेंशन से ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा. ऑपरेशनल कॉस्ट में कमी के कारण मार्जिन में सुधार हुआ. शेयर का टारगेट प्राइस 2,260 रुपये प्रति शेयर दिया है. करंट प्राइस से इसमें 15 फीसदी का अपसाइड दिख सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)